✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 जुलाई से महंगी होंगी ये गाड़ियां, इतनी होगी बढ़ोत्तरी

Tata ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 जुलाई से महंगी होंगी ये गाड़ियां, इतनी होगी बढ़ोत्तरी

टाटा मोटर्स ने पिछली बार अपने कॉमर्शियल वेहिकल्स की कीमतें मार्च में 2 फीसदी बढ़ाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है. कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वेहिकल्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. टाटा मोटर्स की गाड़ियां लगभग 2 फीसदी महंगी होने जा रही हैं. नई कीमतें एक जुलाई से लागू होने वाली हैं. टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि कमोडिटी प्राइस में आ रही तेजी के चलते उसे अपने वेहिकल्स के रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं. कंपनी का कहना है कि सभी वैरियेंट पर यह वृद्धि अलग-अलग होगी.

इस साल तीसरी बढ़ोतरी

खबर के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में 150 अरब अमेरिकी डॉलर वाले टाटा समूह का हिस्सा, टाटा मोटर्स लिमिटेड ने उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से 1 अप्रैल, 2024 से कीमतों में दो प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी. टाटा मोटर्स देश की प्रमुख कॉमर्शियल वेहिकल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. यह ट्रक, बस और दूसरी कॉमर्शियल गाड़ियों का मैन्युफैक्चरिंग करती है. टाटा मोटर्स की तरफ से इस साल कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है. ऑटोमेकर ने पहली बार 1 जनवरी से कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

टाटा मोटर्स के नतीजे रहे शानदार

टाटा मोटर्स ने 10 मई, 2024 को अपने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए थे. कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 222 प्रतिशत की उल्लेखनीय उछाल दर्ज की, जो ₹17,407.18 करोड़ तक पहुंच गई. इस बीच, कंपनी ने समेकित राजस्व में उल्लेखनीय 13.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जो ₹1,19,986.31 करोड़ थी.

प्रमुख कमर्शियल व्हीकल्स मैन्युफैक्चरर टाटा

टाटा मोटर्स देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल्स मैन्युफैक्चरर है. यह ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है. हाल ही में टाटा मोटर्स के PUNCH ईवी और NEXON ईवी मॉडल 'भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम' (भारत-एनसीएपी) के तहत 5 स्टार रेटिंग पाने वाले पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल बन गए हैं. किसी हादसे की स्थिति में गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित रखने से संबंधित इंतजामों को परखने के लिए सरकार ने भारत-एनसीएपी मानक लागू किए हैं. इस जांच में टाटा मोटर्स की पंच और नेक्सॉन मॉडल के ईवी वेरिएंट भी फाइव स्टार रेटिंग पाने में सफल रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago