✕

होम / ऑटोमोबाइल / TATA ने लॉन्च की CNG कार, कीमत जानेंगे तो तुरंत खरीदने का करेगा मन

TATA ने लॉन्च की CNG कार, कीमत जानेंगे तो तुरंत खरीदने का करेगा मन

जानिए, TATA की इस नई CNG कार की कीमत कितनी है और इसमें फीचर्स क्या-क्या दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कार खरीददारों के लिए एक खुशखबरी आई है. Tata Motors ने Tiago NRG का CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. Tiago के इस वेरिएंट का बहुत दिनों से ग्राहकों को इंतजार था. इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं कही जा सकती. कंपनी ने Tata Tiago NRG CNG XT मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 7.4 लाख रुपये रखी है. हालांकि यह पेट्रोल मॉडल के मुकाबले 90 हजार रुपये ज्यादा है.

60 लीटर की कैपिसिटी वाला CNG टैंक
Tata Tiago NRG CNG XT में 60 लीटर की कैपिसिटी वाला CNG टैंक है. इसके बावजूद ग्राहकों को बूट स्पेस अच्छा-खासा मिलेगा. इस हैचबैक कार में 3 सिलेंडर के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है. इसमें 5 स्पीड-मैनुअल गीयरबॉक्स दिया गया है. Tata Tiago NRG के CNG मॉडल की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पेट्रोल वर्जन की तरह ही ड्राइवर डिस्प्ले बोर्ड पूरी तरह डिजिटल है.

7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
इसके अलावा इसमें 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पूरी तरह से टच कंट्रोल है. फ्यूज स्विट बटन के साथ-साथ इसमें एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट भी दिया गया है. कार के पीछ में i-CNG बैज भी लगाया गया है. TATA ने CNG के दो मॉडल लॉन्च किए हैं- XT और XZ. XT मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 7.4 लाख रुपये है, ये तो हम पहले ही इस आर्टिकल में बता चुके हैं, लेकिन XZ मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 7.8 लाख रुपये है. इन दोनों मॉडल्स में दो एयरबैग भी सेफ्टी फीचर के तहत लगाए गए हैं.

iCNG तकनीक का इस्तेमाल
दोनों मॉडल्स में दिए गए 7 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेंगे. इसके अलावा इसमें रियर पार्क असिस्ट सेंशर और रियर कार वाश वाइपर भी दिए गए हैं. इसमें iCNG तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण यदि कभी भी गैस लीकेज की प्रॉब्लम आती है तो ऑटोमैटिक इंजन CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाएगा, जिससे किसी हादसे का चांस नहीं रहेगा. यह कार आपको Midnight Plum, Flame Red, Arizona Blue, Opal White और Daytone Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे. 

VIDEO : कारों पर जनवरी से मार्च तक क्यों मिलता है सबसे ज्यादा डिस्काउंट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago