✕

होम / ऑटोमोबाइल / TATA ने दिखाई देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV की झलक, जानें कितनी है कीमत  

TATA ने दिखाई देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV की झलक, जानें कितनी है कीमत  

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टाटा एक और कार लेकर आई है. कंपनी ने पंच के EV वर्जन को अनवील किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV लेकर आई है. कंपनी ने आज यानी 5 जनवरी को टाटा पंच EV को अनवील कर दिया है. टाटा मोटर्स का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये कार 300 से 400 किमी की रेंज देगी. कहने का मतलब है कि आप दिल्ली से नैनीताल की दूरी सिंगल चार्ज में आसानी से पूरी कर लेंगे. Punch EV की बुकिंग भी शुरू हो गई है. केवल 21000 रुपए देकर इसे बुक कराया जा सकता है.

इतनी होगी इसकी कीमत
TATA पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा. कंपनी इसे नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी के बीच पोजीशन करेगी. कीमत की बात करें, तो यह 10 से 13 लाख रुपए की प्राइज रेंज में आएगी. टाटा ने पंच ईवी को दो वैरिएंट में उतारा है - स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज. स्टैंडर्ड में आपको 25kWh और लॉन्ग रेंज में 35kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. स्टैंडर्ड पंच EV में 5 ट्रिम्स हैं - स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+. इसमें आपको 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं. जबकि लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम हैं - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+. ये वैरिएंट 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में आता है.

ये भी पढ़ें - नए रूप में आने वाला है खूबियों से भरपूर Chetak EV, इस दिन होगा लॉन्च 

इस EV में मिलेंगे ये फीचर्स 
फीचर्स की बात करें, तो Punch EV के डैशबोर्ड पर 10.25-इंच की नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन है. साथ ही आपको 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीट्स, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और क्रूज कंट्रोल मिलता है. ऑप्शन के तौर पर इस कार में सनरूफ भी उपलब्ध है. सेफ्टी के लिहाज से कंपनी इसमें 6 एयरबैग, ABS और ESC, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट और SOS फंक्शन दे रही है. पंच EV के फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार और एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है. इसकी मुख्य हेडलैंप Nexon EV की तरह दी गई हैं. 

EV बाजार में टाटा का दबदबा 
पंच EV के फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट दिया गया है. टाटा को उम्मीद है कि पंच का ev अवतार ग्राहकों को पसंद आएगा. कंपनी का दावा है कि ये देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV है. बता दें कि इलेक्ट्रिक कारों के मामले में भारतीय बाजार पर अभी टाटा का दबदबा है. कंपनी के पोर्टफोलियो में अब 4 इलेक्ट्रिक कारें हो गई हैं. टाटा नेक्सन ईवी, टाटा टियागो ईवी और टाटा टिगॉर ईवी के बाद अब कंपनी के पोर्टफोलियो में पंच EV भी शामिल हो गई है. Nexon के बाद टाटा की यह दूसरी इलेक्ट्रिक SUV भी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago