✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए रूप-रंग में आई Tata Nexon, कंपनी ने लॉन्च किया तमाम खूबियों वाला फेसलिफ्ट वर्जन

नए रूप-रंग में आई Tata Nexon, कंपनी ने लॉन्च किया तमाम खूबियों वाला फेसलिफ्ट वर्जन

टाटा मोटर्स ने अपनी मशहूर SUV Nexon का फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में पेश कर दिया है. नेक्सन का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप उन लोगों में शुमार हैं जिन्हें Tata Nexon में तमाम खूबियां दिखती हैं, लेकिन उसका लुक उन खूबियों का मजा कम कर देता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में Tata Nexon के फेसलिफ्ट को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस SUV को कंपनी ने कुल 11 वेरिएंट्स में पेश किया है. खास बात ये है कि पिछले माडॅल के मुकाबले नई Nexon का लुक और डिजाइन बिल्कुल अलग है. साथ ही इसके कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. 

पहले से ज्यादा स्पोर्टी
नई नेक्सन के फ्रंट और रियर लुक को कंपनी ने पूरी तरह से चेंज कर दिया है. अब ये SUV पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मॉर्डन नजर आ रही है. इसके फ्रंट में नया LED DRLs स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, चौड़े अपर ग्रिल सेक्शन पर टाटा का लोगो लगा है. इसके अलावा, एक दम नए डिजाइन और ज्यादा स्पोर्टी दिखने वाले बम्पर पर नीचे LED हेडलैंप लगाए गए हैं. नई नेक्सन में नई सीक्वेंशियल एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट मिलती है. हालांकि SUV का साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन नई एक्सेंट लाइन जरूर दी गई है. 

इतनी है शुरुआती कीमत
Nexon के फेसलिफ्ट में नए डिजाइन का अलॉय व्हील है, जो कि इसे फ्रैश लुक देते हैं. पिछले हिस्से में नई अपडेटेड फुल-LED टेल लाइट्स के साथ बीच में TATA का लोगो है. रिवर्स लाइट को टेल-लाइट हाउजिंग सेक्शन से हटा कर बंपर पर लगा दिया गया है, जिससे इसका रियर लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है. फॉक्स स्किड प्लेट से लैस इस SUV के ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये पहले के जितना 208 मिमी ही है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपए तय की गई है.  

केबिन में काफी बदलाव
Tata Nexon के फेसलिफ्ट के केबिन में काफी बदलाव देखने को मिलता है. कंपनी ने इस गाड़ी के केबिन को लग्जरी वाला अहसास देने की कोशिश की है. इसमें नए टचस्क्रीन सेट-अप और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मौजूद है. कहा जा रहा है कि नई Nexon इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में ऐसी पहली कार है, जिसमें टू-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसके AC वेंट्स को पहले से थोड़ा और पतला किया गया है. साथ ही डैशबोर्ड पर अब कम बटन देखने को मिलते हैं, जिससे ऑपरेशन आसान हो जाता है. डेशबोर्ड पर एक टच पैनल वाली HVAC यूनिट और सेंटर कंसोल पर नया गियर सिलेक्टर दिया गया है, जो कार को और भी लग्जरी बनाता है.

कई एडवांस्ड फीचर्स 
इस फेसलिफ्ट में कंपनी ने एक नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है. टाटा की ये गाड़ी अब कई एडवांस्ड फीचर से लेस है. इनमें टाटा की IRA 2.0 मोबाइल कनेक्टेड-टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरिफायर, वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, JBL 9-स्पीकर,  वायरलेस चार्जर, वायरलेस Apple कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो मौजूद है. पावर और परफॉर्मेंस की बात करें, तो कंपनी ने इंजन मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया है, नई Nexon पहले की ही तरह 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी है. सेफ्टी के लिहाज से इस SUV में 6 एयरबैग, केटेगरी फर्स्ट ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, ESP, हिल-होल्ड कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX के साथ-साथ इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्टेंट की सुविधा दी गई है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago