✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी एक और इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर शेयर किया टीजर

Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी एक और इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर शेयर किया टीजर

Tata Motors ने अपने ऑफिशियल एक्स (`X) हैंडल से एक टीजर शेयर किया है. कंपनी ने बताया है कि ये कार जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) लगातर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर काम कर रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से ही 4 इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं और अब ये एक और इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है. टाटा मोटर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस का को लेकर एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कंपनी ने बताया है कि ये कार जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस कार का नाम क्या होगा और इसमें आपको क्या फीचर मिलेंगे?

जल्द लॉन्च होगी Tata Curvv EV
आपको बता दें, साल की शुरुआत में देश में हुए ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इस कार का ICE वैरिएंट एस कार का खुलासा किया था. वहीं, अब कंपनी Tata Curvv EV कार को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस कार का एक टीजर शेयर किया है, जिसमें बताया है कि कार जल्द लॉन्च होगी. ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इस कार का डीजल इंजन वैरिएंट पेश किया था. इस एसयूवी कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. ये इंजन 260 Nm का मैक्सिमम टॉर्क और 115 पीएस की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगा, लेकिन अभी कंपनी इस कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर फोकस कर रही है.

सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा
कंपनी ने ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस कार में 360 डिग्री कैमरा मिल सकता है. ऑटो एक्सपो में शोकेस के दौरान इस कार के फ्रंट में आईआरवीएम (IRVM) के नीचे कैमरा दिखाई दिया, जिससे लगता है कि कार में 360 डिग्री कैमरा या एडीएएस (ADAS) फीचर मिल सकता है. 

मिलेगा स्पोर्ट्स कार वाला फील
इस कार का डिजाइन काफी शानदार और ये हल्का सा स्पोर्ट्स कार वाला फील देती है. कार का रियर साइड काफी शानदार है और ये डिजाइन 3.0 फिलॉसाफी पर आधारित है. वहीं, कार के फ्रंट में बड़ा ग्रिल, टाटा का लोगो और LED हेडलाइट्स लगी हैं, जो एक दूसरे से कनेक्टेड होंगी. साथ में फॉग लैम्प और प्रोजेक्टर हैडलाइट्स की जगह भी शामिल है.  इसके अलावा आपको 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे और 422 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली के लिए काफी सही है.

इन कारों से होगा मुकाबला
आपको बता दें, Tata Curvv EV की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 16 से 22 लाख रुपये हो सकती है. वहीं, भारतीय ऑटो बाजार में Tata Curvv का सीधा मुकाबला क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोड कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और MG Astor से हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें-जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, CM ने 4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago