✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai की राह चलने को तैयार TATA, पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी ये कारें!

Hyundai की राह चलने को तैयार TATA, पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी ये कारें!

टाटा मोटर्स अपनी सभी कारों में 6 एयरबैग को स्टैण्डर्ड बनाने पर विचार कर रही है. हुंडई पिछले साल ही ऐसा कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपनी मजबूती के लिए पहचानी जाने वालीं TATA की कारें और भी ज्यादा सुरक्षित होने वाली हैं. टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी हुंडई (Hyundai) की राह पर चलते हुए अपनी सभी कारों में छह एयरबैग अनिवार्य करने पर विचार कर रही है. नेक्सन फेसलिफ्ट, सफारी और हैरियर के सभी वेरिएंट्स में कंपनी ने 6 एयरबैग दिए हैं और टाटा टियागो और टिगोर के नए जनेशन मॉडल में भी ऐसा किया जा सकता है. हुंडई ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि भारत में बिकने वाली उसकी कारों के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग अनिवार्य तौर पर दिए जाएंगे.

Safety पर कंपनी का फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के मौके पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) पैसेंजर व्हीकल्स के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर मोहन सावरकर ने संकेत दिए थे कि टाटा की सभी कारों में 6 एयरबैग स्टैण्डर्ड बनाए जा सकते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा था कि टाटा शुरुआत से ही सेफ्टी पर फोकस करती रही है. 1997 में इंडिका के लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने पुणे में अपनी इन-हाउस क्रैश टेस्ट लैब सेटअप कर ली थी. यह भारत में अब तक की सबसे एडवांस प्राइवेट क्रैश-टेस्ट लैबोरेट्री में शामिल है.

ये भी पढ़ें - इस कंपनी की कारों की कायल है दुनिया, सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर बनाया रिकॉर्ड

नए रूप में आएंगी ये कारें
सावरकर ने यह भी कहा कि टाटा मोटर्स रेगुलेशन स्ट्रक्चरल सेफ्टी पर खास ध्यान देती है. इसलिए हमारे सभी प्रोडक्ट को ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) जैसी एजेंसियों से क्रैश टेस्ट रेटिंग हासिल हुई है. अब कंपनी 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर ऑफर करने के बारे में विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि नेक्सन, हैरियर और सफारी SUV के लेटेस्ट वर्जन में स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग दिए गए हैं. जबकि फिलहाल एंट्री लेवल के मॉडल टियागो हैचबैक और टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान में केवल दो एयरबैग मिलते रहे हैं. 2016 और 2017 में लॉन्च की गई इन कारों को जल्द ही नए रूप में पेश किया जा सकता है.

Hyundai ने मार ली है बाजी
सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग स्टैण्डर्ड करने के मामले में Hyundai ने बाजी मार ली है. कंपनी पिछले साल ही यह कर चुकी है जबकि टाटा अभी इस पर विचार कर रही है. हुंडई की भारत में बिक रहीं 13 गाड़ियों के सभी वेरिएंट 6 एयरबैग के साथ आएंगे. इसी तरह, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल फीचर को 10 गाड़ियों में स्टैंडर्ड और 3 गाड़ियों में ऑप्शनल फीचर के रूप में दिया जा रहा है. वहीं, कंपनी हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल भी 10 गाड़ियों में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दे रही है. वहीं, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर भी स्टैंडर्ड फीचर बनाया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago