✕

होम / ऑटोमोबाइल / TATA की कार घर लाने का यही है सही समय, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट

TATA की कार घर लाने का यही है सही समय, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट

टाटा मोटर्स अगस्त के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. हालांकि, ये छूट केवल उन्हीं कारों पर मिलेगी जिनका मेक ईयर 2023 है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप नई टाटा कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है. टाटा मोटर्स (TATA Motors) अपनी लगभग सभी कारों पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा की  2023 में तैयार हुईं गाड़ियों पर बंपर छूट मिल रही है और यह ऑफर केवल इसी महीने के लिए है. आप चाहे टाटा हैरियर खरीदना कहें या फिर कॉम्पैक्ट SUV पंच, सभी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

Tata Safari
टाटा मोटर्स ने कुछ वक्त पहले ही अपनी SUV टाटा सफारी का नया अवतार पेश किया था. हालांकि, इस नए अवतार को पहले जैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया है. कंपनी सफारी पर 1.65 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख से 27.34 लाख रुपए तक के बीच है. ऐसे में 1.65 लाख तक का तगड़ा डिस्काउंट आपका काफी फायदा करा सकता है. इस SUV में हैरियर की तरह ही FCA-सोर्स 2.0-लीटर डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है.

Tata Harrier
सबसे पहले बात करते हैं टाटा हैरियर की. इस दमदार SUV छूट भी दमदार मिल रही है. 2023 मैन्युफैक्चरिंग ईयर वालीं हैरियर के अनसोल्ड स्टॉक पर 75,000 से लेकर 1.45 लाख रुपए तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है. हैरियर के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट पर छूट मिल रही है. टाट हैरियर 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन के साथ आती है, जो 170hp की अधिकतम पावर  और  350Nm का Torque जनरेट करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.99 - 26.44 लाख रुपए है. 

Tata Nexon
टाटा ई सबसे सफल गाड़ियों में नेक्सन क नाम भी शामिल है. इस SUV के सभी वर्जन को लोगों का काफी प्यार मिला है. अब कंपनी इस पर डिस्काउंट लेकर आई है. यदि आप इसी महीने Nexon खरीदते हैं , तो 31,000 से लेकर 1.15 लाख रुपए  तक की छूट पा सकते हैं. नेक्सॉन की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख से 15.80 लाख रुपए के बीच है. यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती है. Nexon के EV अवतार को भी पसंद किया गया है.

Tata Tiago
टाटा अपनी हैचबैक कार टियागो पर शानदार डिस्काउंट दे रही है. 2023 मैन्युफैक्चरिंग ईयर वाली टियागो पर 90,000 रुपए  तक की छूट मिल रही है. इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख से 8.90 लाख रुपए के बीच है. इसमें आपको पेट्रोल के साथ-साथ CNG का विकल्प भी मिलता है. बाजार में Tata Tiago का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड i10 निओस से है. 

Tata Tigor
टाटा टिगोर पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. अगस्त में इस कार को अपना बनाने पर आप 85,000 रुपए तक के बंपर छूट का लाभ उठा सकते हैं. 6.30 लाख से लेकर 9.55 लाख रुपए तक की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलने वाली यह कार 1.2-लीटर NA पेट्रोल और पेट्रोल+CNG पावरट्रेन के साथ आती है. 

Tata Punch
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच ने बहुत थोड़े से समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इस गाड़ी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. पंच के Pure और Pure Rhythm वैरिएंट को छोड़कर बाकी पर 18,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख से  10.20 लाख रुपए के बीच है. पंच का मुकाबला हुंड्ई एक्सटर और सिट्रोएन C3 से है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago