✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस कॉम्पैक्ट SUV का नए एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

इस कॉम्पैक्ट SUV का नए एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Punch टाटा मोटर्स की सबसे अफोर्डेबल एसयूवी है. कंपनी ने 2021 में Punch को लॉन्च किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट SUV पंच लोगों को काफी पसंद आ रही है. पंच को लॉन्च हुए लगभग एक साल हो गया है और इस मौके पर कंपनी ने Punch के CAMO एडिशन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी को उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन में पंच के इस नए रूप को काफी पसंद किया जा सकता है. बता दें कि त्यौहारी मौसम में कारों की सेल अपेक्षाकृत ज्यादा रहती है. हालांकि, कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल कंपनियों की बिक्री पर असर देखने को मिला था, ऐसे में इस बार उन्हें काफी उम्मीदें हैं.   

इतने लाख है कीमत 
सबसे पहले बात करते हैं कीमत की. टाटा मोटर्स ने 6.86 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ CAMO Edition को लॉन्च किया है. बता दें कि Punch टाटा मोटर्स की सबसे अफोर्डेबल एसयूवी है. कंपनी ने 2021 में Punch को लॉन्च किया था. अब तक इस कॉम्पैक्ट SUV को लोगों ने काफी पसंद किया है. 10 महीने के भीतर ही इस कार ने सेल्स के मामले में एक लाख यूनिट्स के माइलस्टोन को पार कर लिया था. इतना ही नहीं, एक लाख के माइलस्टोन को पार करने वाली यह पहली कार बन गई है. 

नई पंच के चार वैरिएंट 
अगस्त में Punch की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई. पिछले महीने इस माइक्रो-एसयूवी की 12,006 यूनिट्स बिकीं. फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच कैमो एडिशन Foliage Green ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें पियानो ब्लैक और प्रिस्टिन व्हाइट कलर ऑप्शन मिलता है. यह कॉम्पैक्ट चार वैरिएंट में मिलेगी - एडिशन एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, Accomplished और Accomplished Dazzle.  

मिलिट्री ग्रीन इंटीरियर
इस कार में मिलिट्री ग्रीन कलर का इंटीरियर दिया गया है. इसमें आपको सात इंच का हरमन का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. गौरतलब है कि टाटा मोटर्स लगातार अपनी कारों पर काम करता रहती है. कंपनी की कोशिश रहती है कि ग्राहकों की डिमांड और ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कारों में अपडेटशन किया जाए. कंपनी को उम्मीद है कि Punch का CAMO एडिशन भी लोगों को पसंद आएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago