✕

होम / ऑटोमोबाइल / बाजार में आई TATA की नई इलेक्ट्रिक SUV, कई दमदार फीचर्स से लैस है Curvv EV

बाजार में आई TATA की नई इलेक्ट्रिक SUV, कई दमदार फीचर्स से लैस है Curvv EV

टाटा मोटर्स ने Curvv EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक SUV में फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा मोटर्स ने एक नई कार पेश की है. कंपनी की बहुप्रतीक्षित कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक SUV Tata Curvv EV बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है. Tata Curvv EV दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. इसमें 55kWh और 45kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं. बता दें कि टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को अब तक काफी पसंद किया गया है.

585 किमी की मिलेगी रेंज
Tata Curvv EV में आपको फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि 1.2C चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद ये कार आपको महज 15 मिनट के चार्ज में 150 किमी की रेंज दे सकती है. इसकी बैटरी को 70kW के चार्जर से 40 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. टाटा की इस नई EV की टोटल रेंज की बात करें, तो फुल चार्ज में ये कार 585 किमी तक चल सकती है.

इतनी है कार की कीमत
इस दमदार और आकर्षक इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपए रखी गई है. टाटा मोटर्स की यह कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि Curvv EV महज 8.6 सेकंड में ही 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इस SUV में आपको व्हीकल टू व्हीकल (V2V) और व्हीकल टू लोड (V2L) फंक्शन भी मिलता है.  V2V सिस्टम की मदद से आप एक इलेक्ट्रिक कार दूसरी इलेक्ट्रिक कार को भी चार्ज कर सकते हैं. जबकि V2L की मदद से आप अपनी कार से इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंसेज को पावर दे सकते हैं.

मिलेंगी ये सुविधाएं
टाटा मोटर्स ने इस कार के केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए काफी काम किया है. इसमें 6-वे पावर एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम लेदर वेंटिलेटेड सीट, रिक्लाइन फंशन के साथ सेकंड रो सीट और कस्टमाइजेशन सिस्टम के साथ केबिन मूड लाइटिंग दी गई हैं. साथ ही इसमें arcade.ev की भी सुविधा दी गई है, जो 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म एवं ऐप को सपोर्ट करता है. 

बेतरीन साउंड क्वालिटी 
कर्व EV में कंपनी JBL के 9 स्पीकर लगाकर दे रही है. इस एसयूवी को मल्टीपल वॉयस कमांड सिस्टम से भी लैस किया गया है, जो देश की कई रीजनल लैंग्वेज में कमांड लेता है. इसमें आपको 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ ही पैडल शिफ्टर्स, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर भी मिल जाएंगे. 

सुरक्षा का खास ख्याल
सेफ्टी की बात करें तो इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टम सिस्टम (ADAS) दिया गया है. इसमें बतौर स्टैंडर्ड6 एयरबैग , 3-प्वाइंट ELR सीटबेल्ट, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम (ESP) और इमरजेंसी ब्रेकिंग की सुविधा मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इस SUV की टेस्टिंग हिमालय के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में की गई है. टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि उसकी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करेगी.

AVAS फिटेड है कार
इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें न्यू अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) दिया गया है. जब कार 20 किमी से कम की स्पीड पर चलेगी तो इससे एक साउंड निकलेगी जो सड़क पर पैदल चलने वालों को सुनाई देगी, ताकि उन्हें अंदाजा हो जाए कि कोई वाहन आ रहा है. बता दें कि इलेक्ट्रिक कारें अपेक्षाकृत शांत होती हैं, उनमें पेट्रोल -डीजल और CNG वाहनों जैसी आवाज नहीं होती.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago