होम / ऑटोमोबाइल / Tesla की राह मुश्किल बनाने में जुटी TATA, क्या पूरी हो पाएगी Elon Musk की हसरत?

Tesla की राह मुश्किल बनाने में जुटी TATA, क्या पूरी हो पाएगी Elon Musk की हसरत?

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. एलन मस्क भी अपनी कंपनी टेस्ला को भारत लाना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) अपनी कंपनी टेस्ला (Tesla) की भारत में एंट्री को लेकर बेकरार है. मस्क पिछले काफी समय से इस कोशिश में लगे हैं कि मोदी सरकार (Modi Government) हरी झंडी दिखाए और टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें भारत की सड़कों पर दौड़ने लगें. हाल ही में कुछ ऐसी खबरें भी आई थीं कि सरकार मस्क की मुराद को जल्द पूरा करने वाली है. लेकिन सब इस मामले में एक पेंच फंस गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) ऐसा कदम उठाया है, जिससे मस्क की राह मुश्किल हो सकती है.   

TATA बना रही दबाव 
रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक ने वाहनों पर आयात शुल्क में कटौती के संभावित प्रावधान का विरोध किया है. कंपनी घरेलू उद्योग और उसके निवेशकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकार पर दबाव बना रही है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती न की जाए. बता दें कि इस प्रावधान के तहत आयात शुल्क को मौजूदा 100% से कम करके 15% तक लाया जा सकता है. हालांकि, शर्त ये रहेगी कि कंपनियां जल्द ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए सहमति जताएं और बड़े स्तर पर लोकल सोर्सिंग पर जोर दें. माना जा रहा है कि टेस्ला को इससे बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से उसकी कारों की कीमतों में इजाफा नहीं होगा.

बैठेक में जताया विरोध 
सरकार टेस्ला की भारतीय बाजार में प्रवेश की योजनाओं की समीक्षा कर रही है. टेस्ला ने सरकार के समक्ष भारत में कारखाना स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है और साथ ही इलेक्ट्रिक कारों के लिए कम इंपोर्ट टैक्स की भी मांग की है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) और अन्य विभागों के साथ बैठकों में टाटा ने इस आयात शुल्क कम करने की योजना का विरोध किया है. दरअसल, टाटा सहित घरेलू कंपनियों को लगता है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते टेस्ला जैसे इंटरनेशनल प्लेयर सस्ते में अपनी कारें लॉन्च कर सकेंगे, जिससे उनके लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. टाटा का यह भी मानना है कि भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार को बढ़ावा देने की जरूरत है.

फिलहाल टाटा का दबदबा
भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा इस समय सबसे बड़ा प्लेयर है. कंपनी की Nexon EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा टियागो EV और टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं. इस तरह टाटा फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऑफर कर रहा है. टाटा ने 2019 में अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिजनेस शुरू किया था. निजी इक्विटी फर्म TPG और अबू धाबी की होल्डिंग कंपनी एडीक्यू ने 2021 में टाटा की इस कंपनी में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. टाटा की योजना अपने EV पोर्टफोलियो में विस्तार की है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

11 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago