✕

होम / ऑटोमोबाइल / चौथी बार TATA Motors ने बढ़ा दिए इन गाड़ियों के दाम, जानें कितना हो गया है इजाफा

चौथी बार TATA Motors ने बढ़ा दिए इन गाड़ियों के दाम, जानें कितना हो गया है इजाफा

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार से अपने कई वाहनों के मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार से अपने कई वाहनों के मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. कंपनी ने कीमत में इसलिए इजाफा किया है, क्योंकि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी हो गई थी. इस कॉस्ट को कम करने के लिए ही कीमतों में वृद्धि की गई है. 

इन गाड़ियों की कीमतों में इजाफा

कंपनी देश भर में टियागो, पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे यात्री वाहनों को बेचती है. कंपनी ने कहा है कि उसने भारत में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 0.9% की बढ़ोतरी की है. यह मूल्य वृद्धि 7 नवंबर 2022 से पूरे देश में उपलब्ध कार मॉडलों में प्रभावी होगी. टाटा की सफारी एसयूवी की बिक्री में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 5.11% की गिरावट आई है. भारतीय निर्माता ने अक्टूबर 2022 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 78,335 कारों की बिक्री की है.

टाटा मोटर्स की दिसंबर की घरेलू बिक्री 76,537 इकाई थी जो 2021 में इसी अवधि की तुलना में 17% अधिक थी. 

चौथी बार की बढ़ोतरी 

टाटा एकमात्र वाहन निर्माता नहीं है, जिसने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है. कंपनी अब तक अपने यात्री वाहनों की कीमत साल में चौथी बार बढ़ा रही है. पहली कीमत वृद्धि की घोषणा जनवरी 2022 के महीने में की गई थी. उस समय, कंपनी ने अपनी कीमत 0.9% के करीब बढ़ा दी थी. कीमतों में दूसरी वृद्धि 23 अप्रैल, 2022 को हुई, उस समय कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में 1.1% की वृद्धि की थी. अंतिम मूल्य वृद्धि 9 जुलाई, 2022 को हुई थी. उस समय कार निर्माता ने अपनी कारों की कीमतों में 0.55% की वृद्धि की थी. 

बढ़ोतरी के पीछे का कारण 

टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी का ताजा दौर कुल लागत में वृद्धि के कारण आया है. कार निर्माता ने यह भी कहा कि वह इस मूल्य वृद्धि के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित कर रही है. लेकिन अब उस मूल्य वृद्धि का एक अंश इच्छुक खरीदारों को देने का निर्णय लिया गया है.

VIDEO: रजिस्ट्री की मांग को लेकर गार्डनिया ग्लोरी के निवासियों ने निकाला विशाल मार्च

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago