✕

होम / ऑटोमोबाइल / Jaguar Land Rover की मिड-साइज कारों के फीचर्स देगी टाटा मोटर्स; क्या है पूरा मामला?

Jaguar Land Rover की मिड-साइज कारों के फीचर्स देगी टाटा मोटर्स; क्या है पूरा मामला?

Tata Motors और JLR के बीच हुए समझौते की बदौलत कंपनी की एंट्री प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों की उच्च श्रेणी में होने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की जानी मानी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) द्वारा हाल ही में वित्त वर्ष 24 के दूसरे क्वार्टर के अपने नतीजों को जारी किया गया है और अब कंपनी को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता इकाई, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने जैगुआर लैंड रोवर लिमिटेड (JLR) से हाथ मिला लिया है. 

TPEM और JLR के बीच हुआ समझौता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TPEM और JLR दोनों ही टाटा मोटर्स (Tata Motors) की शाखा हैं. दोनों ही कंपनियों के बीच जैगुआर लैंड रोवर (JLR) के इलेक्ट्रीफाईड मोड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ है. TPEM द्वारा JLR के इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल प्योर इलेक्ट्रिक प्रीमियम वाहनों की सीरीज ‘Avinya’ बनाने में किया जाएगा. इस प्लेटफार्म के इस्तेमाल के बदले में TPEM द्वारा JLR को रॉयल्टी शुल्क अदा किया जाएगा. आपको बता दें कि JLR के EMA प्लेटफार्म में इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट, बैटरी पैक और मैन्युफैक्चरिंग गाइड शामिल होगी. 

क्या है Avinya कॉन्सेप्ट
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) की ब्रिटेन स्थित शाखा जैगुआर लैंड रोवर (JLR) की मिड-साइज प्योर इलेक्ट्रिक SUVs की अगली जनरेशन में EMA प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाएगा और इन कारों को अंतर्राष्ट्रीय मार्केटों में लॉन्च किया जाएगा. टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी TPEM द्वारा Avinya कांसेप्ट सबसे पहले 2022 में प्रदर्शित किया गया था. यह ऐसी कारें होंगी जिनमें ADAS, नेक्स्ट जनरेशन कनेक्टिविटी, अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन केबिन एक्सपीरियंस भी प्रदान करेगी. 

200 लोगों को मिलेगी नौकरी
कंपनी का कहना है कि JLR के EMA प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिलने से TPEM को उच्च श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में मदद मिलेगी और इससे कंपनी की स्थिति भी मजबूत होगी. इतना ही नहीं कंपनी का कहना है कि कौशल एवं निर्माण प्रक्रिया में होने वाले इस बदलाव की बदौलत लगभग 200 लोगों को नौकरियां मिल सकती हैं. आपको बता दें कि टाटा हैरियर जैसी टाटा की प्रमुख मिड साइज SUVs और टाटा सफारी जैसी हाई-एंड कारों को JLR के D8 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाता है.
 

यह भी पढ़ें: Tata Motors Q2 Results: 32% बढ़ी कंपनी की कमाई, प्रॉफिट में भी आया उछाल!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago