होम / ऑटोमोबाइल / अब और महंगी होंगी इस भारतीय कंपनी की कारें, जानिये क्या है इसकी वजह?

अब और महंगी होंगी इस भारतीय कंपनी की कारें, जानिये क्या है इसकी वजह?

सभी कंपनियां E20 फ्यूल से चलने वाली कारों को लॉन्च करने पर विचार कर रही हैं और इसलिए कार की कीमतों में वृद्धि हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश की सबसे जानी-मानी कार कंपनियों में से एक है. टाटा मोटर्स की कारों को उनकी मजबूती और सेफ्टी के लिए जाना जाता है. अगर आप भी टाटा की कोई कार खरीदने का विचार बना रहे थे तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है. दरअसल कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं जिसकी वजह से टाटा मोटर्स की कारें अब महंगी होने वाली हैं. 

क्यों बढ़ाये गए दाम?
अलग-अलग वैरिएंट्स और मॉडल्स के हिसाब से टाटा मोटर्स की कारों की कीमतों में औसतन 0.6% की वृद्धि देखने को मिल सकती है. कंपनी ने इनपुट की बढ़ती कीमतों की चुनौती से निपटने के लिए अपनी कारों के दामों में वृद्धि की है. टाटा मोटर्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि रेगुलेटरी द्वारा किये गए बदलावों और बढ़ती इनपुट कीमतों की वजह से बढ़े हुए दामों का ज्यादातर हिस्सा कंपनी द्वारा झेला जा रहा था और कारों की कीमत में गयी इस वृद्धि के द्वारा बढ़ी हुई कीमतों का मुकाबला करने के लिए किया जा सकेगा.

पहले भी बढ़ाए थे दाम
कंपनी द्वारा कारों की कीमतों में की गयी वृद्धि, BS6 नियमों के दूसरे फेज की तरफ बढ़ने का एक नतीजा भी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से BS6 नियमों के दूसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है. सभी कार निर्माता कंपनियां E20 फ्यूल से चलने वाली कारों को लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही हैं और इस वजह से कार की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है. फरवरी में कंपनी द्वारा कारों के दाम बढ़ाए गए थे जिसके बाद यह दूसरी बार होगा जब कंपनी कारों की कीमत में वृद्धि करेगी. टाटा मोटर्स ने अपनी ICE (Internal Combustion Engine) पोर्टफोलियो की कारों की कीमतों में 1.2% की एवरेज से वृद्धि की थी. 

टाटा नहीं है अकेला
पिछले महीने टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में लगभग 5% की वृद्धि की घोषणा की थी. टाटा मोटर्स की Tiago, Tigor, Punch, Harrier, Nexon और Safari जैसी प्रमुख कारें 1 मई से महंगी हो जाएंगी. ऊपर बतायी गयी कारों की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपयों के बीच है. सिर्फ टाटा मोटर्स ही नहीं बल्कि अन्य प्रमुख कार निर्माताओं ने भी इस साल अपनी पैसेंजर कारों की कीमतों में वृद्धि की है. Maruti से लेकर Hyundai और Honda तक सभी कार निर्माताओं ने अपनी कार की कीमतों में वैरिएंट के आधार पर 2,000 से लेकर 15,000 रुपयों जितनी बढ़ोत्तरी की है.
 

यह भी पढ़ें: Reliance जल्द लॉन्च कर सकता है ये बड़ा IPO, मार्केट में मची हलचल!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago