✕

होम / ऑटोमोबाइल / खुशी के मौके पर TATA ने सुनाई ऐसी खबर, इन लोगों का मन हो जाएगा उदास

खुशी के मौके पर TATA ने सुनाई ऐसी खबर, इन लोगों का मन हो जाएगा उदास

मारुति सुजुकी और महिंद्रा के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफे का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूरे देश में इस समय खुशी का माहौल है, क्योंकि बरसों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है और आज इसकी प्राण प्रतिष्ठा है. इस खुशी के मौके पर टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने एक ऐसी खबर सुनाई है, जो कार खरीदने की इच्छा रखने वालों के मन को उदास कर सकती है. दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी कारों की कीमत 1 फरवरी 2024 से बढ़ाने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि सभी पैसेंजर व्हीकल की औसत कीमत में 0.7% तक की बढ़ोत्तरी की जाएगी. 

इसलिए लेना पड़ा फैसला
टाटा मोटर्स का कहना है कि इनपुट कॉस्ट में हो रही बढ़ोतरी के चलते उसे कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है. बता दें कि इससे पहले मारुति सुजुकी भी 16 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कारों की कीमतों में इजाफा कर चुकी है. इसी तरह, महिंद्रा ने भी थार, स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक और XUV700 की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है. जबकि महिंद्रा XUV700 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कटौती हुई है. पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में ही यह स्पष्ट हो गया था कि कार कंपनियां नए साल से कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.

ये वाहन भी हुए महंगे
10 दिसंबर 2023 को टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे. अब पैसेंजर व्हीकल्स के दामों में भी इजाफा होने जा रहा है. यानी अगर आप टाटा की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. गौरतलब है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही में टाटा की कुल ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 9% बढ़कर 3,38,177 यूनिट्स रही थी. वहीं, पैसेंजर व्हीकल की Q3FY24 में ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,38,455 यूनिट्स पहुंच गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago