✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata ने लॉन्च की अपनी नई CNG कार, शानदार फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!

Tata ने लॉन्च की अपनी नई CNG कार, शानदार फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!

टाटा मोटर्स ने नेक्सन CNG रेड डार्क को लॉन्च कर दिया है. कंपनी इस कार को तीन वैरिएंट में लेकर आई हैं, जिसमें फियरलेस+ PS, क्रिएटिव+ PS और क्रिएटिव+S वैरिएंट शामिल है.   

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप सीएनजी कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नई नेक्सन CNG रेड डार्क को लॉन्च कर दिया है. शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स से लैस इस कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू है, जिसमें आपको तीन वैरिएंट्स मिलेंगे. आप अपनी पसंद के अनुसार फियरलेस+ PS, क्रिएटिव+ PS और क्रिएटिव+S में से कोई भी वैरिएंट चुन सकते हैं. यह कार सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार है, जिसमें टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो आपको बेहतरीन माइलेज देने का वादा करता है. तो आइए आपको इस कार के फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं. 

नेक्सन CNG रेड डार्क की कीमत

टाटा नेक्सन CNG रेड डार्क क्रिएटिव+S की कीमत 12.70 लाख रुपये, टाटा नेक्सन CNG रेड डार्क क्रिएटिव+PS की कीमत 13.70 लाख रुपये, टाटा नेक्सन CNG रेड डार्क फियरलेस+PS की कीमत 13.70 लाख रुपये है. बता दें, कंपनी ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था. रेड डार्क एडिशन की खासियतों की बात करें तो इसमें रेड कलर के एक्सेंट के साथ एक्सटीरियर में कार्बन ब्लैक पेंट स्कीम मिलती है. कंपनी ने कार के अंदर भी इसी थीम को बरकरार रखा है.

ऐसा मिलेगा इंटीरियर

रेड डार्क एडिशन के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रेड सिलाई और पियानो ब्लैक इंटीरियर ट्रिम शामिल हैं. सबसे हाई-स्पेक फियरलेस+ PS वैरिएंट में डुअल 10.20-इंच डिजिटल स्क्रीन, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, LED लाइट पैकेज और कई लेंग्वेज में ऑपरेटेड के लिए वॉयस सपोर्ट के साथ पैनोरमिक सनरूफ (इसलिए नाम में PS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. नेक्सन CNG में 98.5bhp और 170Nm का जनरेट करने वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड MT के साथ ही उपलब्ध है. इसमें टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें CNG टैंक की कुल कैपेसिटी 60 लीटर और बूट स्पेस 321 लीटर है. टाटा का दावा है कि इसका माइलेज 17.44 किमी/किग्रा है. हालांकि, इसका रियल माइलेज शहर में 11.65 किमी/किग्रा और हाईवे पर 17.5 किमी/किग्रा के करीब है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago