✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV कारों को लेकर TATA की बड़ी तैयारी, होने वाला है ये बदलाव

EV कारों को लेकर TATA की बड़ी तैयारी, होने वाला है ये बदलाव

कंपनी अपने EV बैटरी विकास को लेकर गुजरात में अपनी फैक्‍ट्री शुरू कर चुकी है. इसके जरिए कंपनी का लक्ष्‍य है कि वो अपनी डिलीवरी को सुधारे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में ईवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. आलम ये है कि हर कंपनी इस नए क्षेत्र में धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही है. EV के भविष्‍य को सभी कंपनियां समझ रही हैं.  इसी कड़ी में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए अब टाटा अपने EV सेगमेंट के लिए डीलरों की नई चेन विकसित करने के बारे में सोच रही है. कंपनी ऐसा इस क्षेत्र में अपनी भविष्‍य की रणनीति और अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए कर रही है. 

क्‍या कहना है कंपनी का? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने EV सेगमेंट के लिए अलग डीलरों को विकसित करने की योजना बना रही है. अगर ऐसा होता है तो आपको टाटा की EV खरीदनी है तो उसके लिए आपको टाटा के कॉमन डीलर नहीं बल्कि EV डीलर के पास जाना होगा. टाटा अपनी EV कारों के लिए अलग से डीलर इसलिए विकसित कर रही है जिससे वो इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत बना सके. कंपनी का मानना है कि ऐसा करने से वो अंतराष्‍ट्रीय बाजार में भी अपनी स्थिति को पहले से बेहतर कर पाएगी. 

क्‍या बोले कंपनी के EV सेक्‍शन के MD?
इस मामले को लेकर अपनी बात रखते हुए टाटा मोटर EV बिजनेस एमडी शैलेष चंद्रा कहते हैं कि हमें ऐसा महसूस होता है कि हमें अपने EV सेगमेंट के लिए अलग से व्‍यक्तित्‍व बनाने की जरूरत है. शैलेश चंद्रा कहते हैं कि आने वाली तिमाहियों में हम इसे लॉन्‍च कर सकते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि कंपनी अपनी इंटरनेशनल पॉलिसी को आखिरी रूप दे रही है. इसमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिक कारों के निर्यात को लेकर भी फैसला शामिल हो सकता है. हालांकि अभी कंपनी की ओर से ये नहीं बताया गया है कि उसके लक्ष्‍य पर कौन से देश हैं जहां वो अपनी कार को सेल करने की योजना बना रही है. 

TATA का 2 बिलियन डॉलर निवेश का है लक्ष्‍य 
ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा का लक्ष्‍य है कि वो अपने बैटरी चालित मॉडल के विकास पर लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. (फाडा) फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने टिगोर, नेक्‍सॉन, सहित कई इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की सूचना दी है. अगर अकेले टिगोर EV की बिक्री देखें तो पिछले साल के मुकाबले इसमें 65 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. कंपनी गुजरात में अपनी बैटरी फैक्‍ट्री के विकास के साथ अपनी आपूर्ति को सुधारने की कोशिश कर रही है. मौजूदा समय में लिथियम ऑयन सेल बनाने वाली कंपनियों में ओला इलेक्ट्रिक और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड शामिल है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago