✕

होम / ऑटोमोबाइल / बैटरी और EV कारोबार को लेकर कुछ बड़ा करना चाहता है TATA ग्रुप, इस योजना पर चल रहा काम!

बैटरी और EV कारोबार को लेकर कुछ बड़ा करना चाहता है TATA ग्रुप, इस योजना पर चल रहा काम!

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल इस सेक्टर में टाटा का दबदबा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) अपने बैटरी और EV बिजनेस को लेकर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो समूह अपने इस कारोबार को अलग करने पर विचार कर रहा है. बैटरी बिजनेस को एक अलग कंपनी के रूप में स्थापित करके स्टॉक मार्केट में लिस्ट भी लिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह एग्रेटास एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस (Agratas Energy Storage Solutions) को एक इंडिपेंडेंट यूनिट में बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. 

इस तरह मिलेगा फायदा
जानकार मानते हैं कि यदि समूह ऐसा करता है, तो उसे बैटरी बिजनेस के लिए फंड जुटाने और बाद में इस बिजनेस को शेयर बाजार में लिस्ट करने में मदद मिलेगी. एग्रेटास एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस भारत और यूके स्थित फैक्ट्री में ऑटोमोबाइल और एनर्जी सेक्टर के लिए बैटरी डिजाइन और निर्माण करती है. इसके प्रमुख ग्राहकों में टाटा मोटर्स लिमिटेड और उसकी यूनिट जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव PLC शामिल हैं. बता दें कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV और EV में अपनी मजबूत पकड़ के चलते टाटा मोटर्स के पिछले महीने के सेल्स फिगर काफी अच्छे रहे हैं.

ये भी पढ़ें - TATA ग्रुप की इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी!

EV पर ज्यादा होगा फोकस
ब्लूमबर्ग न्यूज ने इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में बताया था कि Agratas अपने कारखानों को विकसित करने के लिए ग्रीन लोन के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है. इसके लिए बैंकों के एक समूह से बातचीत भी की जा रही है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस को भी अलग कर सकती है. दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. EV कारोबार को पूरी तरह अलग करने से कंपनी इस पर ज्यादा फोकस कर पाएगी. मौजूदा वक्त में भारत के EV मार्केट पर टाटा का ही कब्जा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago