✕

होम / ऑटोमोबाइल / दुनिया दे रही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, लेकिन इस देश में बैन की तैयारी; क्या है वजह?

दुनिया दे रही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, लेकिन इस देश में बैन की तैयारी; क्या है वजह?

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है. स्विट्जरलैंड की सरकार EV पर बैन लगाने पर विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सहित दुनियाभर के अधिकांश देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड बढ़ती जा रही है. सरकारें भी EV को प्रमोट कर रही हैं, ताकि प्रदूषण जैसी तमाम परेशानियों को कम किया जा सके. इसके लिए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है. हालांकि, एक देश ऐसा भी है, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह खबर हकीकत बन सकती है.

ये है इसकी वजह 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की सरकार गंभीरता से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. अब इसकी वजह भी जान लेते हैं. दरअसल, स्विट्जरलैंड को सर्दियों में ऊर्जा की किल्लत से जूझना पड़ सकता है. उसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि पहाड़ों से घिरे इस देश में ऊर्जा की ज़्यादातर आपूर्ति पड़ोसी फ्रांस और जर्मनी से होती है, लेकिन फिलहाल ये दोनों देश भी एनर्जी की कमी का सामना कर रहे हैं. ऐसे में स्विट्जरलैंड को डर है कि यदि EV पर बैन नहीं लगाया गया, तो हालात बदतर हो सकते हैं.

मसौदा किया तैयार
बताया जा रहा है कि स्विस अधिकारियों ने आपातकालीन प्रस्तावों का मसौदा तैयार किया है, जिसमें हालात बिगड़ने पर बिजली के उपयोग को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है. स्विट्जरलैंड की ऊर्जा ज़रूरतों का एक हिस्सा हाइड्रोपावर साधनों से पूरा होता है, लेकिन सर्दियों के महीनों में उत्पादन धीमा हो जाता है और देश आयात पर निर्भर हो जाता है. स्विस फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन ने इस साल जून में कहा था कि सर्दियों में सौर ऊर्जा की आपूर्ति अनिश्चित रह सकती है. फ्रेंच न्यूक्लियर पावर जनरेशन से बिजली नहीं मिलने की वजह से देश को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है.

सर्दियों में बढ़ती है मांग
यूरोप में सर्दियों के मौसम में बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है. क्योंकि घरों को गर्म रखने के लिए बड़े पैमाने पर उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में सीमित बिजली को यदि इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल करने दिया, तो पूरा देश अंधेरे में डूब जाएगा. इसी के मद्देनजर EV पर अस्थायी बैन लगाने की तैयारी हो रही है. एक रिपोर्ट में स्विस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बिजली की किल्लत से बचने के लिए  इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग को बैन किया जा सकता है. बहुत जरूरी होने पर ही चार्जिंग की इजाजत दी जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago