✕

होम / ऑटोमोबाइल / Skoda की गाड़ियां जनवरी से हो जाएंगी महंगी, जानिए कितने बढ़ने वाले हैं दाम

Skoda की गाड़ियां जनवरी से हो जाएंगी महंगी, जानिए कितने बढ़ने वाले हैं दाम

नए साल में कार खरीदना महंगा होने वाला है. इसे लेकर अब तक मारुति, टाटा और हुंडई के अलावा कई कंपनियां ऐलान कर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ दिनों में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. इसी बीच अब स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने भी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है. जनवरी 2025 से स्कोडा की गाड़ियों के दाम 3 फीसदी बढ़ जाएंगे. कंपनी ने यह कदम बढ़ती हुई मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशनल कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए उठाया है. इससे पहले मारुति, हुंडई, KIA जैसी कंपनियों ने भी कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की थी.

बढ़ गई है लागत

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत के साथ-साथ उसकी ऑपरेशन कॉस्ट भी बढ़ी है.इसलिए उसने कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को अच्छी गाड़ियां और बेहतरीन सर्विस देना जारी रखने के लिए कीमतों में वृद्धि कर रही है. ये अब बहुत जरूरी हो गया है. स्कोडा ऑटो इंडिया यूरोपीय की कार कंपनी स्कोडा ऑटो की भारतीय सब्सिडियरी है. मतों में यह बढ़ोतरी उसके पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी. इसमें कुशाक, स्लाविया, सुपर्ब और कोडियाक शामिल हैं. स्कोडा ने हाल में कायलाक एसयूवी भी पेश की है, जिस पर इस कीमत बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा.

टाटा-मारुति का भी ऐलान

स्कोडा से पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमत में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. उसके अलावा टाटा मोटर्स भी कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. इतना ही नहीं बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सडीज बेंज भी अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं.

वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई भी अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने इसकी अपर लिमिट 25,000 रुपए तय की है. इन सभी कीमतें भी 1 जनवरी 2025 से बढ़ने वाली हैं. कीमत बढ़ाने वाली कंपनियों की लिस्ट में महिंद्रा, किआ और एमजी मोटर जैसी कंपनियां भी शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago