✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है ये कंपनी, क्या Tata को दे पाएगी टक्कर

भारत में पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है ये कंपनी, क्या Tata को दे पाएगी टक्कर

पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों की वजह से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ वक्त पहले तक EV कार खरीदने के बारे में सोचने वालों की संख्या बेहद सीमित थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों ने इस सीमित संख्या को बढ़ा दिया है. यही वजह है कि ऑटो कंपनियां EV पर फोकस करने लगी हैं. चेक गणराज्य की ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) भी भारत में अपनी पहली EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि कंपनी अगले कुछ महीनों में अपने भारतीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक एसयूवी को तोहफा दे सकती है. 

ये है कंपनी की योजना 
स्कोडा ऑटो की भारत में पहली इलेक्ट्रिक SUV 12 से 18 महीनों में आ सकती है. भारत को लेकर कंपनी अलग तरह की योजना पर काम कर रही है. सबसे पहले कंपनी यूरोप से एक रेडिमेड यूनिट लाकर भारतीय मार्केट में उतारेगी. इसके बाद कुछ EV को भारत में असेंबल किया जाएगा. दरअसल, कंपनी EV को लेकर भारतीय मार्केट को परखना चाहती है. यदि उसे लगता है कि बाजार में उसके लिए पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं, तो वह अपनी इलेक्ट्रिक SUV को भारत में असेंबल करेगी. 

इस बात पर निर्भर है योजना
एक मीडिया रिपोर्ट में स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) के ब्रांड डायरेक्टर Petr Solc के हवाले से बताया गया है कि कंपनी सबसे पहले यूरोप से एक रेडिमेड यूनिट लाकर भारतीय मार्केट को परखना चाहेगी. इसके बाद स्कोडा की योजना कई तरह की EVs लाने की है. इनमें से कुछ रेडिमेड यूनिट्स होंगी और कुछ को भारत में असेंबल करके बेचा जाएगा. हालांकि, इस योजना की रफ्तार इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत में किस प्रकार EV के चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास होता है.

बढ़ रही पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 
स्कोडा के लिए भारतीय बाजार काफी अहम है. भारत स्कोडा ब्रांड का दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मार्केट बन गया है. Petr Solc के मुताबिक, India 2.0 प्रोग्राम के तहत Kushaq और Slavia Sedan की सफलता को ध्यान में रखते हुए स्कोडा इंटरनल कम्ब्युशन इंजन (ICE) और EV दोनों सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर काम कर रही है. बता दें कि भारत पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है. इस साल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री लगभग 40 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकती है.

अभी Tata का कब्जा 
Skoda की गाड़ियों की बिक्री की बात करें, तो 2021 में कंपनी ने भारत में 23,858 वाहनों की बिक्री की थी. इस साल यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है. 2022 के पहले 10 महीनों के दौरान स्कोडा 44,500 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है. गौरतलब है कि फिलहाल देश के EV मार्केट पर टाटा का कब्जा है. Tata की Nexon EV को काफी पसंद किया जा रहा है. अब ये देखने वाली बात होगी कि कीस स्कोडा टाटा को टक्कर दे पाएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago