✕

होम / ऑटोमोबाइल / नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 4% की बढ़ोतरी, त्योहारी अवधि के बाद भी बनी रही मांग

नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 4% की बढ़ोतरी, त्योहारी अवधि के बाद भी बनी रही मांग

नवंबर में 16.05 लाख यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री हुई. यह पहली बार है जब बिना दीवाली त्योहार के नवंबर में इतनी गाड़ियों की बिक्री हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गत महीने भारत में लोगों ने पैसेंजर गाडियों की जमकर खरीदारी की है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में यात्री वाहनों की नवंबर में सबसे अधिक 3.48 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि है. इसके अलावा टू व्हीलर की बिक्री भी नवंबर में जमकर हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में 16.05 लाख यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री हुई. यह पहली बार है जब बिना दीवाली त्योहार के नवंबर में इतनी गाड़ियों की बिक्री हुई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई. वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के शुक्रवार को नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए. एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी. 

मारुति सुजुकी का दबदबा कायम

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की. यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों पांच प्रतिशत अधिक है. हालांकि, हुंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी. 

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी. हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही. स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई. 

मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही. सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारों के दौरान देखी गई मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम रही. 

हालांकि, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के खंड में पिछले महीने मामूली गिरावट देखी गई." उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने नवंबर के महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की. इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर के माह में पहली बार 16 लाख इकाई से अधिक रही.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago