✕

होम / ऑटोमोबाइल / MG Motor India को लेकर Sajjan Jindal जल्द सुनाने वाले हैं बड़ी खबर

MG Motor India को लेकर Sajjan Jindal जल्द सुनाने वाले हैं बड़ी खबर

सज्जन जिंदल के स्वामित्व वाली एक प्राइवेट कंपनी MG मोटर इंडिया में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) दिग्गज कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) को लेकर जल्द ही एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं. दरअसल, जिंदल भी कार बाजार में हाथ आजमाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एमजी मोटर इंडिया पर दांव लगाया है. सज्जन जिंदल पिछले कई महीनों से MG Motor India में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत पूरी हो गई है और जल्द ही डील को भी फाइनल कर लिया जाएगा.

दिवाली से पहले फाइनल होगी डील!
माना जा रहा है कि दिवाली से पहले दोनों पक्ष इस डील जो अंतिम रूप दे सकते हैं. जिंदल चीन की इस दिग्गज ऑटो कंपनी की 32 से 35% हिस्सेदारी खरीद रहे हैं. MG मोटर इंडिया चीन में शंघाई मुख्यालय वाली SAIC Motor के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. SAIC Motor चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और पिछले साल इसने 5.3 मिलियन से ज्यादा वाहन बेचे थे. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने भारत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. MG हेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है. इसके अलावा, MG की दूसरी कारें भी भारतीय ग्राहकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. ऐसे में जिंदल का ये फैसला उन्हें लिए हर लिहाज से लाभदायक रहने वाला है.

इस तरह बढ़ेगी हिस्सेदारी 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सज्जन जिंदल के स्वामित्व वाली एक प्राइवेट कंपनी शुरुआत में 35% तक हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके बाद आईपीओ आने पर उसके आप 49% और फिर 51% तक हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प होगा. ऐसे में MG मोटर इंडिया पर चीनी स्वामित्व 40% से कम हो जाएगा. गौरतलब है कि एमजी मोटर इंडिया ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में अपना आईपीओ पेश करेगी. इसमें SAIC Motor अपना स्टॉक बेचेगी. इस तरह कंपनी में चीनी हिस्सेदारी कम हो जाएगी और एमजी मोटर इंडिया चीनी कंपनी नहीं रहेगी.  

अब नहीं आएगी कोई दिक्कत
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सज्जन जिंदल एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं. MG Motor भारत में एक ट्रस्टेड ब्रैंड बन गया है. कंपनी की सभी कारों को काफी पसंद किया गया है, लेकिन बढ़ती डिमांड के बावजूद न तो कंपनी ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाया और न ही कैपिसिटी बढ़ाने का प्रयास किया. इसकी एक वजह उसका चीनी कनेक्शन है. अब जिंदल के पास मौका होगा कि डिमांड के अनुरूप प्रोडक्शन बढ़ाकर मुनाफा कमाया जा सके. जब कंपनी 'चीनी' से 'भारतीय' बन जाएगी, तो भारत में मिलने वाली सुविधाओं पर भी उसका हक होगा. कंपनी इस समय Astor, Hector, Gloster, Comet और ZS जैसी कारें बना रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago