✕

होम / ऑटोमोबाइल / Royal Enfield ने बुलेट 350 का 'बटालियन ब्लैक' वैरिएंट की बुकिंग शुरू, जानिए कितनी है कीमत?

Royal Enfield ने बुलेट 350 का 'बटालियन ब्लैक' वैरिएंट की बुकिंग शुरू, जानिए कितनी है कीमत?

Royal Enfield ने अपनी दमदार बुलेट 350 का 'बटालियन ब्लैक' वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. दिल्ली के 25 स्टोर्स पर टेस्ट राइड और बुकिंग शुरू हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)  बुलेट पसंद है, तो ये खबर के लिए ही है. दरअसल, 90 साल पुरानी बुलेट को अब कंपनी एक नया रूप दे रही है, इसलिए कंपनी ने अपनी नई बुलेट 'बटालियन ब्लैक' एडिशन का नया डिजाइन पेश किया है. यह उन लोगों के लिए खास है, जो अपनी पसंदीदा बाइक में पुराना स्टाइल चाहते हैं. रॉयल एनफील्ड ने इस मॉडल में कुछ पुराने डिजाइन वापस लाकर यादों को ताजा किया है. तो चलिए जानते हैं इस बाइक में क्या बदलाव हुए हैं और इसकी कीमत कितनी है?

इतनी है बाइक की कीमत

बटालियन ब्लैक एडिशन रॉयल एनफील्ड की धरोहर और नई तकनीक का बेहतरीन मेल है, जो इसे दिल्ली एनसीआर के हर तरह के राइडर्स के लिए खास बनाता है. यह बाइक एनसीआर के 25 से अधिक रॉयल एनफील्ड स्टोर्स पर टेस्ट राइड और बुकिंग के लिए उपलब्ध है. इस बाइक की कीमत 1,74,730 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

नई बुलेट में पुरानी बुलेट सा फील

इस नई बुलेट 350 'बटालियन ब्लैक' एडिशन में सिग्नेचर बुलेट टैंक और साइड पैनल पर 3D बैज जैसे आकर्षक डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इसे एक शानदार बाइक बनाते हैं. पुरानी बुलेट का फील देने के लिए कंपनी ने इसमें बेंच सीट, विंटेज स्टाइल टेल लाइट, हाथों से पेंट की गई सोने की पिनस्ट्रिप्स, टैंक और साइड पैनल बैज, स्पोक व्हील्स के साथ क्रोम रिम और ब्लैक मिरर भी दिए हैं. इसमें 300 mm फ्रंट डिस्क और 153 mm रियर ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस भी है.

J-प्लेटफॉर्म पर बनी बुलेट बटालियन ब्लैक

बुलेट 'बटालियन ब्लैक' एडिशन को J-प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग का अनुभव देता है. इसमें 349cc का दमदार इंजन है, जो 6100rpm पर 20.2ps की पावर और 4000rpm पर 27nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बटालियन ब्लैक एडिशन को मिलिट्री वैरिएंट के ऊपर रखा गया है, जिससे यह आसानी से उपलब्ध और किफायती हो जाती है. इसके अलावा ब्लैक गोल्ड और स्टैंडर्ड मॉडल्स क्रमशः टॉप और मिड-वैरिएंट बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-UPI LITE यूजर्स को मिलने जा रहा एक नया फीचर, इस तारीख से मिलेगी ऑटो-टॉप की सुविधा!


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago