✕

होम / ऑटोमोबाइल / एडवेंचरस बाइक राइडिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च हुई Royal Enfield Scram 440, मिलेंगे दमदार फीचर्स!

एडवेंचरस बाइक राइडिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च हुई Royal Enfield Scram 440, मिलेंगे दमदार फीचर्स!

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 (Royal Enfield Scram 440) भारत में लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नई बाइक खरीदने चाहते हैं और आपको एडवेंचरस बाइक राइडिंग पसंद है, तो रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)  की ये नई बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. दरअसल, भारत में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 (Royal Enfield Scram 440) लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है. इस बाइक को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. तो आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

स्क्रैम 440 के वैरिएंट और कीमत
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 (Royal Enfield Scram 440) दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें ट्रैल वैरिएंट है, जिसकी कीमत 2.08 लाख रुपये है. वहीं, फोर्स (Force) वैरिएंट की कीमत 2.15 लाख रुपये है. इन दोनों वैरिएंट्स के बीच कीमत का अंतर ज्यादा नहीं है, लेकिन फोर्स (Force) वैरिएंट में आपको कुछ और प्रीमियम फीचर्स और बेहतर लुक्स मिलते हैं.

1. पावर और इंजन- स्क्रैम 440 (Scram 440) में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने एक नया 443cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है. यह इंजन 25.4bhp की पावर और 34Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है. इस नए इंजन और गियरबॉक्स के साथ स्क्रैम 440 (Scram 440) एक बेहतरीन टूरिंग बाइक बन गई है, जो लंबे सफर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. 

2. डिजाइन और स्टाइल- स्क्रैम 440 (Scram 440) का डिजाइन पहले से काफी हद तक स्क्रैम 411 (Scram 411) से मिलता-जुलता है. इसमें एक राउंड हेडलाइट है, जिसमें एक छोटा काउल लगा है. इसके अलावा बड़े साइज का फ्यूल टैंक और स्लिम टेल सेक्शन बाइक को एक क्लासी लुक देते हैं. रॉयल एनफील्ड(Royal Enfield) ने स्क्रैम 440 (Scram 440) में नए कलर ऑप्शन की भी पेशकश की है. इसमें Force Teal, Force Grey, Force Blue, Trail Green, और Trail Blue कलर ऑप्शन शामिल हैं। इन नए कलर ऑप्शन के साथ बाइक और भी आकर्षक लगती है.

3. सस्पेंशन और ब्रेकिंग- स्क्रैम 440 (Scram 440) के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क्स और एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो इसे बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों टायरों में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है. ट्रेल (Trail) वैरिएंट में रेगुलर 19/17-इंच के स्पोक व्हील्स और ट्यूब-टाइप टायर्स दिए गए हैं, जबकि फोर्स (Force) वैरिएंट में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं.

4. नई तकनीक- स्क्रैम 440 (Scram 440) में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें LED हेडलाइट, स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS और बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए नया फ्रंट ब्रेक दिया गया है.

इनसे होगा मुकाबला

स्क्रैम 440 (Scram 440) अपनी प्रीमियम स्क्रैम्बलर कैटेगिरी में ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X (Triumph Scrambler 400X) और येज्दी स्क्रैम्बलर (Yezdi Scrambler) जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगी. हालांकि, इसकी कीमत इन बाइक्स से कम है, जिससे यह ज्यादा आकर्षक विकल्प बनता है. रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 (Royal Enfield Scram 440) एक बेहतरीन और सक्षम स्क्रैम्बलर बाइक है, जो एडवेंचर और टूरिंग के शौकिनों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है. इसकी स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस्ड फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत प्रतियोगी बनाते हैं. अगर आप एक दमदार और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो Scram 440 आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है.
 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago