✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield Guerrilla 450,  बुकिंग शुरू, जानें क्या है कीमत?

भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield Guerrilla 450,  बुकिंग शुरू, जानें क्या है कीमत?

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नई गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और ग्राहकों को डिलीवरी अगस्त में की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नई गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये हिमालयन (Himalayan) के बाद शेरपा (Sherpa) 450 प्लेटफॉर्म पर बना दूसरा मॉडल है. गुरिल्ला 450 एक रोडस्टर है, जिसमें एक स्ट्रिप्ड रेट्रो डिजाइन और कुछ दिलचस्प कलर ऑप्शन हैं. आपको बता दें, बुधवार यानी 17 जुलाई 2024 से इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. तो जानते हैं इसमें आपको क्या खास फीचर्स मिलेंगे और इसकी कीमत क्या होगी? 

इतनी है बाइक की कीमत
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नई गुरिल्ला 450 की कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होकर 2.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इसमें आपको फ्लैश, डैश और एनालॉग ये 3 वैरिएंट मिलेंगे, जिसमें फ्लैश वैरिएंट में ब्रावा ब्लू और येलो रिबन कलर ऑफ्शन मिलेगा. डैश वेरिएंट में गोल्ड डिप और प्लाया ब्लैक कलर और एनालॉग वैरिएंट स्मोक और प्लाया ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा.

बाइक में मिलेंगे ये फीचर्स
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में हिमालयन 450 की तरह ही एक छोटा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है, जिसे गूगल मैप्स (Google Maps) से जोड़ा गया है. इस बाइक के लोअर वैरिएंट की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स शॉटगन 650 (Shotgun 650) में भी दिया गया है. साथ ही USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ LED लाइटिंग भी है.

दमदार इंजन 
गुरिल्ला 450 में 452cc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8000 rpm पर 39.47 bhp और 5,500 rpm पर 40 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच मिलता है. इसमें एक राइड-बाय-वायर (ride-by-wire) सिस्टम भी है.

इसे भी पढ़ें-SBI ने लॉन्च की ‘अमृत वृष्टि’ डिपॉजिट स्कीम, निवेशकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

मोटरसाइकिल का वजन 185 किलो
बाइक के दोनों पहियों में एलॉय व्हील; फ्रंट में 120/70-17 यूनिट और रियर में 160/60-17 यूनिट मिलते हैं. ब्रेक के लिए ट्विन पिस्टन कैलिपर के साथ 310 mm डिस्क अप फ्रंट और रियर में 270 mm डिस्क है. मोटरसाइकिल का वजन 185 kg (कर्ब वेट) है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 169 mm और सीट की ऊंचाई 780 mm है. 

इन बाइक्स से होगा मुकाबला 
इस बाइक की बुकिंग आज, मतलब 17 जुलाई से शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी अगस्त 2024 में चालू होगी. इस बाइक का मुकाबला Triumph Speed 400, 
Hero Mavrick 440, Harley-Davidson X440, Bajaj Dominar 400,  Bajaj Pulsar NS400Z और KTM 390 Duke से होगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago