✕

होम / ऑटोमोबाइल / 650cc इंजन के साथ आ रही Royal Enfield Classic, 27 मार्च को होगी लॉन्च, इतनी है कीमत!

650cc इंजन के साथ आ रही Royal Enfield Classic, 27 मार्च को होगी लॉन्च, इतनी है कीमत!

नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 देखने में क्लासिक 350 की तरह ही लगती है, इसमें नए रेट्रो LED हेड लैंप और टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टू-व्हील सेगमेंट की टॉप कंपनी रॉयल एनफील्ड भारत में अपने बेड़े का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ब्रिटिश ऑटोमेकर्स क्लासिक 650 बाइक को भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसे इस साल 27 मार्च को लॉन्च किए जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि ग्राहक अगले महीने से वाहन की बुकिंग कर सकेंगे. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बाइक अब 650 cc इंजन के साथ आने के लिए तैयार है. Royal Enfield Classic 650 भारत में 27 मार्च 2025 को लॉन्च होने जा रही है.

650cc लाइनअप में एक और शानदार बाइक

बता दें कि रॉयल एनफील्ड भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी क्लासिक और पावरफुल बाइक्स के लिए मशहूर है. क्लासिक 350 को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है. अब कंपनी अपने 650cc लाइनअप में एक और शानदार बाइक जोड़ने जा रही है क्लासिक 650 दिन (Classic 650 Twin). Royal Enfield Classic 650 बाइक इंटरसेप्टर 650 (Interceptor 650), कॉन्टिनेंटल GT 650 (Continental GT 650), सुपर मेट्योर 650 (Super Meteor 650) और शॉटगन 650 (Shotgun 650) के साथ इस सेगमेंट में शामिल होगी.

जानकारी के अनुसार, क्लासिक 650 को जोड़ने का निर्णय अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है. ताकि उन्हें 650cc सेगमेंट में चुनने के लिए अधिक विकल्प मिल सकें, यह रेंज में छठी पेशकश होगी. इसे कॉन्टिनेंटल जीटी 650, इंटरसेप्टर 650, सुपर मेटियोर, शॉटगन और बियर 650 के साथ बेचा जाएगा.

Royal Enfield Classic 650 इंजन

रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया है कि मूल रूप से Royal Enfield Classic 650 के इंजन में कुछ भी नहीं बदला जाएगा. इसका मतलब है कि मोटरसाइकिल में वही 648cc, पैरेलल-द्विन इंजन होगा जो 46.3bhp और 52.3Nm की अधिकतम शक्ति देगा. यूनिट को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. फीचर्स की बात करें तो इसमें LED रोशनी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ट्रिपर नेविगेशन पॉड, डुअल-चैनल ABS और बहुत कुछ मिलेगा.

कीमत और फीचर्स

आराम के लिए क्लासिक 650 में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स होंगे. जबकि पीछे की तरफ डुअल शॉक्स होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेकिंग ड्यूटी दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क द्वारा मैनेज की जाएगी. यह बाइक मॉडल सिंगल-सीट सेटअप के साथ बाजार में आएगा. जबकि बोल्ट-ऑन पिलियन सीट ब्रांड द्वारा पेश किए जाने की उम्मीद है.

फ्रंट में 19-इंच के स्पोक व्हील्स और रियर में 18-इंच के स्पोक व्हील्स मिलते हैं, यह MRF के टायर्स के साथ आते हैं. इसका वजन 243 किलोग्राम है. इसे अब तक की सबसे भारी रॉयल एनफील्ड बाइक बनाता है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 द्विनकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago