✕

होम / ऑटोमोबाइल / रेट्रो लुक में आएगी Royal Enfield Classic 650, जानिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

रेट्रो लुक में आएगी Royal Enfield Classic 650, जानिए कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

जल्द ही भारतीय मार्केट में Royal Enfield Classic 650 लॉन्च होने जा रही है. इसे नवंबर 2024 में गोवा में होने जा रहे मोटोवर्स में पेश किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई हेवी बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, नवंबर में रॉयाल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी एक नई बाइक Royal Enfield Classic 650  को लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस बाइक को कई बार स्पॉट किया जा चुका है. इस दौरान बाइक की कई डिटेल्स देखने के लिए मिली है. तो आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है? 

इतनी होगी बाइक की कीमत
यह बाइक रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स लाइनअप में सबसे नई होने वाली है. इस बाइक का लुक रेट्रो रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको रेट्रो स्टाइल पसंद है, तो आपको ये बाइक काफी पसंद आएगी. इसके साथ ही यह दो कलर स्कीम के साथ ही वायर स्पोक और अलॉय व्हील दोनों ही ऑप्शन में आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक की कीमत 3.25 लाख रुपये के करीब रह सकती है.

ऐसा होगा बाइक का लुक
 क्लासिक 650 में गोल एलईडी हेडलाइट, टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक, त्रिकोणीय साइड पैनल और घुमावदार फेंडर देखने के लिए मिलेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को दो कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है, जो मैरून और क्रीम डुअल-टोन कलर हो सकते हैं. यह कलर इसके विंटेज लुक और भी बढ़ा देंगे. यह वायर स्पोक और अलॉय व्हील दोनों ही ऑप्शन में आ सकती है. यह व्हील रेट्रो-मॉडर्न फ्यूजन को बनाए रखते हैं. इसके ब्रेक की बात करें तो आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हो सकता है.

एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन
बाइक में 648 cc, पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन देखने के लिए मिल सकता है. यह इंजन 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके साथ ही बाइक को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है. इस इंजन को काफी रिफाईनमेंट, परफॉरमेंस और ट्विन एग्जॉस्ट की आवाज रहने वाला बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-अब महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, सरकार एक बार फिर बेचेगी इस ब्रैंड का आटा, चावल और दाल!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago