✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस बार का Auto Expo होगा कुछ खास, रिकॉर्ड EV कंपनियां करेंगी शिरकत  

इस बार का Auto Expo होगा कुछ खास, रिकॉर्ड EV कंपनियां करेंगी शिरकत  

इस बार के ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रोनिक वाहन बनाने वाली कंपनियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी. भारत में EV का क्रेज बढ़ता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑटो एक्सपो के चाहने वालों को कोरोना महामारी के चलते मायूस होना पड़ा था, लेकिन इस बार इसके आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. अगले साल 13 से 18 जनवरी तक प्रगति मैदान और नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में इसका आयोजन किया जाएगा. इस बार के ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनियों का बोलबाला रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिकॉर्ड 30 EV निर्माता कंपनियां इसमें शामिल होंगी. 

ये कंपनियां करेंगी शिरकत
ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, Kia India और MG मोटर्स के साथ-साथ चीनी की कंपनी BYD भी शिरकत करेगी. इसके अलावा, बड़ी संख्या में स्टार्ट-अप्स भी अपने अपकमिंग मॉडल्स की झलक दिखलाएंगे. कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनियां जैसे कि अशोक लीलेंड और आईशर भी ऑटो एक्सपो का हिस्सा बनेंगी. वहीं, बैटरी, चार्जर आदि ईवी कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर के साथ-साथ टायर कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट शोकेस करेंगी.

EV मेकर्स भी लेंगे भाग 
जो 30 EV कम्पनियां ऑटो एक्सपो में शामिल हो सकती हैं, उनमें BYD, ओकिनावा आटोटेक, ग्रीव्स कॉटन, हीरो ईको टेक, टॉर्क मोटर्स, वार्ड विजार्ड इनोवेशन और मैटर मोटर वर्क्स, स्लेजहैमर वर्क्स, मोटोवोल्ट मोबिलिटी, फुजियामा पावर इन्फ्रा, LML इमोशंस, क्वांटम एनर्जी, अल्ट्रा वॉयलेट ऑटोमोटिव और ब्लाइव. इसके अलावा तीन EV कमर्शियल व्हीकल प्लेयर्स-ओमेगा सेकी, हेक्साल मोटर्स और जुपिटर इलेक्ट्रिक भी इस बार के ऑटो एक्सपो का हिस्सा बनेंगे.

Flex Fuel व्हीकल्स 
एक रिपोर्ट में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डायरेक्टर राजेश मेनन के हवाले से बताया गया है कि 2023 के ऑटो एक्सपो में Flex Fuel व्हीकल्स की नई सीरीज पेश की जाएगी. इस तरह की गाड़ियां प्योर गैसोलीन और इथेनॉल-बलेंडेड पेट्रोल दोनों पर चल सकती हैं. यह ऑटो एक्सपो मोबिलिटी के भविष्य के साथ-साथ लोगों को इस सेक्टर के लिए डेवलप की जा रही नई तकनीकों को समझने में मदद करेगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

26 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

39 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago