✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki ने जमकर की कमाई, इतना बढ़ गया नेट प्रॉफिट

Maruti Suzuki ने जमकर की कमाई, इतना बढ़ गया नेट प्रॉफिट

सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए मारुति सुजुकी के नतीजे सामने आ गए हैं. कंपनी के प्रॉफिट में इस दौरान अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के नेट प्रॉफिट में ज़बरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है. सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4 गुना इजाफे के साथ 2,062 करोड़ रुपए पहुंच गया है. मारुति सुजुकी के सितंबर तिमाही के नतीजे आज (शुक्रवार) जारी हुए हैं. जिसमें बताया गया है कि कंपनी का साल-दर-साल (YoY) का शुद्ध लाभ 4 गुना इजाफे के साथ 2,062 करोड़ रुपए पहुंच गया है. बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 475.3 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था.

रिवेन्यु में भी बढ़ोत्तरी
इसी तरह, सितंबर तिमाही के लिए कंपनी के रिवेन्यु में भी बढ़ोत्तरी हुई है. यह YoY लगभग 46% बढ़कर 29,931 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान, ब्याज, करों, मूल्यह्रास और परिशोधन (EBITDA) से पहले की कमाई के साथ कंपनी की ऑपरेशनल परफॉरमेंस में काफी सुधार देखा गया. सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का सेल वॉल्यूम 28543.5 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 19297.8 करोड़ रुपए था.

ब्रेजा का CNG वेरिएंट
इस बीच, खबर है कि मारुति सुजुकी ब्रेजा का CNG वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है. नई ब्रेजा CNG मॉडल अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ब्रेजा के सभी ट्रिम स्तरों यानी LXi, VXi, ZXi और ZXi + के साथ पेश की जाएगी. इसके अलावा, यह भारत में पहली मारुति कार होगी, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ CNG मिलेगी. बता दें कि ब्रेजा के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.15 किमी प्रति लीटर बताया जा रहा है. इसके सीएनजी वेरिएंट में ज्यादा माइलेज की उम्मीद की जा सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago