होम / ऑटोमोबाइल / मुंबई की सड़कों से हुई काली-पीली Premier Padmini की विदाई, भावुक हुए Mahindra

मुंबई की सड़कों से हुई काली-पीली Premier Padmini की विदाई, भावुक हुए Mahindra

मुंबई की सड़कों पर दौड़ने वाली काली-पीली प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी ने अपनी उम्र पूरी कर ली है. आज से ये टैक्सी सड़कों पर नजर नहीं आएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई की सड़कों पर दौड़ने वाली काली-पीली प्रीमियर पद्मिनी (Premier Padmini) टैक्सी के पहिये थम गए हैं. हालांकि, ऐसा किसी हड़ताल की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि इस टैक्सी ने हमेशा के लिए विदाई ले ली है. सालों तक यात्रियों के सफर का हिस्सा रही, इस प्रीमियर पद्मिनी को सड़कों से इसलिए हटाया गया है, क्योंकि ये काफी पुरानी हो चुकी है. दिग्गज उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि भले ही इस टैक्सी का सफर ज्यादा आरामदायक न हो, लेकिन इससे कई यादें जुड़ी हुई हैं.  

क्या कहा महिंद्रा ने?
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों फॉलोअर्स हैं. जैसे ही काली-पीली प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी की विदाई की खबर सामने आई, महिंद्रा ने उस पर एक ट्वीट कर डाला. उन्होंने लिखा - मुंबई की सड़कों से प्रीमियर पद्मिनी की काली-पीली टैक्सी आज से हटाई जा चुकी है. यह टैक्सी आरामदायक, भरोसेमंद और कम आवाज में चलने वाली नहीं थी. इसमें बहुत ज्यादा सामान भी नहीं आता था, लेकिन हमारी उम्र के लोगों के लिए यह टैक्सी कई यादों को साथ लेकर विदा हो रही है.

पूरी कर ली 20 साल की उम्र
महिंद्रा ने आगे कहा - प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी ने अपना काम पूरा कर दिया है. गुड बाय और अलविदा काली-पीली टैक्सी. लंबे समय तक साथ देने के लिए धन्यवाद. आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट वायरल हो रहा है. प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी के लिए रविवार का दिन आखिरी दिन था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी पद्मिनी कार का रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर 2003 को हुआ था. मुंबई में टैक्सियों के लिए आयुसीमा 20 साल निर्धारित है. इस हिसाब से रविवार को इन टैक्सियों ने अपनी उम्र पूरी कर ली, आज से मुंबई की सड़कों पर ये काली-पीली टैक्सियां नजर नहीं आएंगी.

2001 में हो गई थी बंद 
प्रीमियर पद्मिनी का सफर 1964 में शुरू हुआ था. उस समय पद्मिनी कार का मॉडल फिएट-1100 डिलाइट के नाम से आता था. 1200cc की यह पावरफुल कार थोड़े समय में ही लोगों की पसंदीदा कार बन गयी थी. इटालियन ब्रैंड की इस कार का बाद में नाम बदलकर रानी पद्मिनी के नाम पर प्रीमियर पद्मिनी कर दिया गया था. 2001 वो साल था, जब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 40,000 से ज्यादा काली-पीली टैक्सियां हैं, जिनके पहिये आज से थम गए हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

19 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

14 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago