✕

होम / ऑटोमोबाइल / एक बार चार्ज पर 500km चलेगी ये कातिल लुक्स वाली देसी SUV, जानें क्या है कीमत 

एक बार चार्ज पर 500km चलेगी ये कातिल लुक्स वाली देसी SUV, जानें क्या है कीमत 

किसी भी SUV में बैटरी सबसे खास होती है और Pravaig ने इस पर काफी काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु बेस्ड EV मेकर 'प्रवेग' ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस कार का नाम DEFY रखा है. बेहतरीन लुक्स वाली इस SUV की सबसे खास बात है इसकी रेंज. एक बार चार्ज होने पर ये SUV 500 किलोमीटर चलेगी. प्रवेग ने इस SUV का एक मिलट्री वर्जन भी पेश किया है, जिसका नाम VEER है. दोनों ही वैरिएंट ऑल-व्हील ड्राइव हैं, यानी उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में भी कोई परेशानी नहीं होगी.

टॉप स्पीड 210 Km/h 
'प्रवेग' की इस SUV में ड्यूल मोटर है, जो 402 bhp और 620 Nm का टार्क जनरेट करती है. इसमें 210 Km/h की टॉप स्पीड है और यह केवल 4.9 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. किसी भी SUV में बैटरी सबसे खास होती है. Pravaig ने इस पर काफी काम किया है. DEFY  और VEER में आपको 250,000 km की बैटरी लाइफ मिलेगी. कंपनी का दावा है कि बैटरी को 30 मिनट के भीतर 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

इतनी है कीमत
Pravaig की DEFY & VEER EV भारत में निर्मित तकनीकों पर आधारित हैं, यानी इन्हें देसी EV SUV कहा जा सकता है. DEFY की एक्स शोरूम कीमत 39,50,000 रुपए है. 51,000 रुपए में इसे बुक कराया जा सकता है. प्रवेग ने सेफ्टी पर भी ध्यान दिया है. ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें, तो यह 234mm का है, जो टाटा की नेक्सन EV के मुकाबले ज्यादा है. Nexon में 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है.

क्या हैं फीचर्स?
प्रवेग की SUV के केबिन में कनेक्टिविटी फंक्शन के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, डेविएलेट ऑडियो सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, USB चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस फोन चार्जिंग भी है. वहीं, बैक सीट पे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी एक टचस्क्रीन है. कंपनी की बात करें, तो सिद्धार्थ बागरी और धवल खुल्लर Pravaig के फाउंडर हैं. कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ-साथ उसकी बैटरी भी बनाती है. प्रवेग के पास 180 से ज्यादा इंजीनियर, डिज़ाइनर और एक्सपर्ट्स की टीम है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago