✕

होम / ऑटोमोबाइल / सितंबर में लोगों ने जमकर खरीदी Mahindra और Toyota कार, लेकिन Tata की गिर गई सेल्स

सितंबर में लोगों ने जमकर खरीदी Mahindra और Toyota कार, लेकिन Tata की गिर गई सेल्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय एसयूवी मार्केट में तहलका मचा दिया है और बीते सितंबर महीने में इस कंपनी की एसयूवी गाड़ियों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्टूबर का महीना खत्म हो चुका है. अब ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां सितंबर महीने के लिए ऑटो सेल्स का आंकड़ा जारी कर रही हैं. ऑटो कंपनियों जैसे Toyota Kirloskar, JSW MG Motor, Mahindra & Mahindra और Tata ने ऑटो सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं. सितंबर में ऑटो बिक्री की बात करें तो टोयोटा किर्लोस्कर और महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी सेल्स में इजाफा देखने को मिला है लेकिन Tata और JSW MG Motor की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर की शुरुआत होते ही अब कंपनियां सितंबर सेल्स के आंकड़ें जारी कर रही हैं. 

Toyota की सेल्स बढ़ी

कंपनी ने ऑटो बिक्री के आंकड़ों को जारी करते हुए बताया कि कंपनी की सेल्स सितंबर में 14 फीसदी बढ़ी है. ये आंकड़ा साल दर साल के आधार पर है. कंपनी ने कुल 26847 यूनिट्स को थोक आधार पर बेचा है. बीते साल सितंबर में कंपनी ने 23,590 यूनिट्स को बेचा था. घरेलू बिक्री की बात करें तो सितंबर में कंपनी ने 23802 यूनिट्स को बेचा है और 3045 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. कंपनी के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेजिडेंट Sabari Manohar ने कहा कि फेस्टिव सीजन में हमें अच्छी सेल्स की उम्मीद है. सितंबर की कुल सेल्स में 90 फीसदी योगदान SUV, MPV और छोटी कार का रहा है और हमें आगे भी अच्छी सेल्स की उम्मीद है.

M&M की सेल्स में भी उछाल

एसयूवी बनाने वाली दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि सितंबर में घरेलू बाजार में एसयूवी सेल्स 24 फीसदी तक बढ़ी है. कंपनी ने सितंबर में 51062 यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने सितंबर 2023 में 41,267 यूनिट्स को बेचा था. कंपनी ने आगे कहा कि देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है तो ऐसे में हमने 3 अक्टूबर से Thar Roxx की बुकिंग को भी खोल दिया है.

Tata Motors की सेल्स गिरी

टाटा मोटर्स की बिक्री देखें तो यहां गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी की घरेलू सेल्स 15 फीसदी गिरी है. सितंबर में कंपनी ने कुल 69694 यूनिट्स को बेचा जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 82023 यूनिट्स को बेचा था. कुल पैसेंजर व्हीकल की बात करें, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल है तो ये आंकड़ा 41063 यूनिट्स का रहा है. जबकि सितंबर 2023 में ये आंकड़ा 44089 यूनिट्स का था. यहां 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने रिटेल (वाहन रजिस्ट्रेशन) में 5 फीसदी की गिरावट देखी है.

JSW MG MOTOR की बिक्री में भी गिरावट 

JSW MG Motor ने बताया कि साल दर साल कंपनी की कुल सेल्स में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. सितंबर में कंपनी ने सिर्फ 4588 यूनिट्स को बेचा है. जबकि पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 5003 यूनिट्स को बेचा था. कंपनी की कुल सेल्स में न्यू एनर्जी व्हीकल्स यानी कि NEV (EV) ने 49 फीसदी का योगदान दिया है. कंपनी ने कहा कि अक्टूबर 2024 से कंपनी वाहन पोर्टल पर अपनी सेल्स डाटा को जारी करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago