✕

होम / ऑटोमोबाइल / 5000 इलेक्ट्रिक बसों के टेंडर के लिए आगे आई केवल एक कंपनी, जानें क्या है माजरा

5000 इलेक्ट्रिक बसों के टेंडर के लिए आगे आई केवल एक कंपनी, जानें क्या है माजरा

मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. इसी के तहत अगले कुछ सालों में करीब 50,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आमतौर पर जब सरकार कोई टेंडर निकालती है, तो बोली लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है. हर कंपनी चाहती है कि टेंडर उसकी झोली में गिरे, लेकिन इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई से जुड़े एक मामले में अलग ही नजारा देखने को मिला. 5000 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई के भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट को लेने में टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. केवल एक ही कंपनी इसके लिए आगे आई है. 

इन कंपनियों ने बनाई दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टाटा मोटर्स, JBM ऑटो और PMI इलेक्ट्रो सहित बस बनाने वाली बड़ी कंपनियों ने इस गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली नहीं लगाई है. अब चलिए यह भी जान लेते हैं कि आखिर इतने बड़े कॉन्ट्रैक्ट को अपना बनाने में इन कंपनियों ने दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई? दरअसल, कंपनियों को वक्त पर भुगतान न होने की चिंता सता रही थी, इसलिए उन्होंने खुद को इस कॉन्ट्रैक्ट से दूर रखा. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि कुछ कंपनियों ने टेंडर डॉक्यूमेंट्स के नए लेबर क्लॉजेज के कारण टेंडर के लिए बोली नहीं लगाई.

मोदी सरकार की बड़ी योजना
मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. इसी के तहत अगले कुछ सालों में करीब 50,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाना चाहती है, इसकी अनुमानित लागत करीब 12 बिलियन डॉलर होगी. ऐसा करने के लिए, केंद्र राज्य सरकारों की मांग के हिसाब से अलग-अलग चरणों में टेंडर जारी कर रहा है.11000 इलेक्ट्रिक बसों के शुरुआती 2 टेंडरों में कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी. जिसमें टाटा मोटर्स, JBM ऑटो, Ashok Leyland, PMI इलेक्ट्रो और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक जैसे बड़े नाम भी शामिल थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने इससे दूरी बना ली.

केवल यह कंपनी आई आगे 
बताया जा रहा है कि राज्यों द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशंस की तरफ से पहले बस मेकर्स को पेमेंट्स में देरी की गई थी, जिसके चलते इन कंपनियों को अपना पैसा फंसने का अंदेशा है, इसलिए उन्होंने इससे दूरी बना ली. 4675 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई के लिए तीसरा टेंडर जनवरी में खुला था और इस हफ्ते बंद भी हो गया, मगर इसके लिए केवल एक कंपनी ने बोली लगाई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4675 बसों की सप्लाई को केवल इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप-Eka मोबिलिटी के मालिकाना हक वाली कंपनी पिनकल इंडस्ट्रीज आगे आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago