✕

होम / ऑटोमोबाइल / दस साल पूरे होने पर ये कंपनी डिलीवर करेगी 25 हज़ार गाड़ियां

दस साल पूरे होने पर ये कंपनी डिलीवर करेगी 25 हज़ार गाड़ियां

भारत में पिछले कई सालों से ऑटो सेक्‍टर में काम कर रही आईसुजुकी ने अपने दस साल पूरे होने के मौक़े पर 25 हज़ार गाड़ियां डिलीवर करने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारत में पिछले कई सालों से ऑटो सेक्‍टर में काम कर रही आईसुजुकी ने अपने दस साल पूरे होने के मौक़े पर 25 हज़ार गाड़ियां डिलीवर करने का ऐलान किया है. ये ऐलान कंपनी के प्रमुख ने किया है. कंपनी कोरोना के बाद पहली बार अपने सभी कर्मचारियों का एक गेट टू गेदर भी करने जा रही है.

कंपनी ने भारत को बताया बड़ा सेंटर

कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मेड इन इंडिया के इस दौर में भारत उनके लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है. कंपनी भारत में उत्‍पादन करने के बाद पड़ोस के अलग-अलग देशों में अपनी गाड़ियां डिलीवर करती है.

इस साल कंपनी ने दर्ज किए कई रिकॉर्ड

आईसुजुकी ने बीते साल में कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं. जिसमें 50 हज़ार वी गाड़ी डिलीवर कर चुकी है. यही नहीं कंपनी मेड इन इंडिया के तहत 5000 लोकल मेड इंजन भी डिलीवर कर चुकी है. कंपनी इससे ज्‍यादा प्रेस्‍ड पार्टस भी डिलीवर कर चुकी है.

आईसुजुकी ने कौन-कौन सी गाड़ियां निकाली

कंपनी ने पिछले कुछ समय में ब्रिजा के मॉडल में भी बड़े बदलाव किए हैं। इसके अतिरिक्‍त अगर देखा जाए मारूति सुजूकी ने स्विफ्ट से लेकर बलेनो,अर्टिगा,डिजायर जैसी महत्‍वपूर्ण गाडि़यां बाजार में दी है. जिसने कार सेगमेंट में अपनी एक अलग होल्‍ड बनाई है. कंपनी का कहना है कि मेड इन इंडिया प्रोग्राम के तहत भारत उसके लिए बेहद अहम सेंटर है। कंपनी भारत से कई अन्‍य देशों के लिए अपनी कारों को सप्‍लाई करती है.

आम आदमी को भी मिल सकता है फायदा

ऑटो एक्‍सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले समय में जब भी कभी कंपनियां अपनी एनिवर्सरी या दूसरे इवेंट मनाती हैं तो उसका फायदा आम आदमी को भी मिलता है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपने लक्ष्‍य को आसानी से पाने के लिए कई तरह के ऐलान कर सकती है जिसमें अलग-अलग तरह के ऑफर से लेकर दूसरे ऐलान शामिल हो सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago