✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है OLA का नया स्कूटर; 31 जनवरी को होगा पेश

EV मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है OLA का नया स्कूटर; 31 जनवरी को होगा पेश

Ola ने जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर नए वाहनों को तैयार करना शुरू कर दिया है, कंपनी इस हफ्ते नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए स्कूटर से पर्दा उठाने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला (Ola) कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से जल्द पर्दा उठने वाला है, इस नए स्कूटर को कंपनी ने जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. ओला कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि ओला के नए स्कूटर से आखिर किस दिन पर्दा उठाया जाएगा.

भाविश ने एक्स (X) पर दी जानकारी

भाविश अग्रवाल द्वारा X (ट्विटर) पर किए गए पोस्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार नए स्कूटर से 31 जनवरी सुबह 10:30 बजे पर्दा उठाया जाएगा. टाइमिंग के अलावा स्कूटर की भी हल्की सी झलक दिखाई गई है. कंपनी को उम्मीद है कि नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत में 20 फीसदी की कमी आ सकती है.

नए स्कूटर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस

थर्ड जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाले वाहनों की बैटरी और मोटर में बदलाव देखने को मिल सकता है, साथ ही इन वाहनों में इंटीग्रेटेड बैटरी और मैग्नेटलेस मोटर दी जा सकती है. मैग्नेटलेस मोटर की अगर खासियत की बात करें तो इस मोटर की वजह से ओला कंपनी के नए वाहन बेहतर टॉर्क जेरनेट करने में सक्षम होंगे, इसका मतलब है कि स्कूटर की परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगी.

नए स्कूटर्स मचाएंगे धमाल

नए प्लेटफॉर्म के साथ दो नई सीरीज एस2 और एस3 को भी उतारा जा सकता है, एस2 सीरीज में एक मॉडल सिटी फ्रेंडली कम्युटर, दूसरा मॉडल लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेवल और तीसरा मॉडल परफॉर्मेंस ओरिएंटेड हो सकता है. वहीं, एस3 रेंज में प्रीमियम प्रोडक्ट्स जैसे मैक्सी स्कूटर और एडवेंचर मॉडल को उतारे जाने की उम्मीद है.

कितनी होगी कीमत और रेंज?

कौन-कौन से नए स्कूटर्स लॉन्च होंगे, स्कूटर्स के नाम क्या होंगे, कीमत कितनी होगी और ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज में कितने किलोमीटर तक दौड़ेंगे? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाबों से पर्दा उठना अभी बाकी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 minutes ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago