✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola की फ्लैश सेल! इन स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट, 25 हजार से ज्यादा तक की होगी बचत

Ola की फ्लैश सेल! इन स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट, 25 हजार से ज्यादा तक की होगी बचत

ओला इलेक्ट्रिक ने होली फ्लैश सेल ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें S1 एयर पर 26,750 रुपये और S1 X+ (जनरेशन 2) पर 22,000 रुपये तक की छूट मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की S1 सीरीज के लिए लिमिटेड समय की होली फ्लैश सेल की घोषणा कर दी है. कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस सेल के तहत ग्राहक S1 एयर पर 26,750 रुपये और S1 X+ (जेन-2) पर 22,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इन मॉडल की कीमत अब क्रमशः 89,999 रुपये और 82,999 रुपये से शुरू होती है.

13 से 17 मार्च तक फ्लैश सेल

फ्लैश सेल 13 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च को समाप्त होगी. कंपनी अपनी S1 सीरीज के बाकी स्कूटरों पर 25,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है, जिसमें S1 जेन-3 रेंज के सभी स्कूटर शामिल हैं. S1 जेन-2 और जेन-3, दोनों के साथ कंपनी के पास 69,999 रुपये से लेकर 1,79,999 रुपये (त्योहारी छूट के बाद) तक के सभी मूल्य पर स्कूटरों का पोर्टफोलियो है.

10,500 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट दे रही कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह 10,500 रुपये तक के लाभ भी दे रही है. S1 जेन 2 स्कूटर के नए खरीदार 2,999 रुपये मूल्य के एक साल के मुफ्त Move OS+ और 7,499 रुपये में 14,999 रुपये मूल्य की एक्सटेंड वॉरंटी का बेनिफिट ले सकते हैं.जेन-3 पोर्टफोलियो में प्रमुख S1 Pro+ 5.3 किलो वाट, जिसकी कीमत 1,85,000 और चार किलो वाट बैटरी पैक का ऑप्शन है, जिसकी कीमत 1,59,999 रुपये है.

क्या है स्कूटरों की कीमत?

S1 प्रो के चार किलो वाट घंटा वैरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये और S1 प्रो के तीन किलो वाट घंटा बैटरी वैरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. S1 X सीरीज की कीमत दो किलो वाट घंटा के लिए 89,999 रुपये, तीन किलो वाट घंटा के लिए 1,02,999 रुपये और चार किलो वाट घंटा के लिए 1,19,999 रुपये है, जबकि S1 X+ चार किलो वाट घंटा बैटरी के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,24,999 रुपये है.

कम हुई ओला की बिक्री

फरवरी 2025 में भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में सुस्त प्रदर्शन देखने को मिला. ओला इलेक्ट्रिक, जो कभी एक प्रमुख ताकत थी, ने तीव्र गिरावट का अनुभव किया. बिक्री घटकर 8,647 इकाई रह गई, जो फरवरी 2024 में 34,063 इकाई और जनवरी 2025 में 24,336 इकाई से 74.61% सालाना और 64.47% मासिक गिरावट को दिखाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago