✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में ये कंपनी है नंबर 1, पिछले महीने बेचीं इतनी यूनिट्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में ये कंपनी है नंबर 1, पिछले महीने बेचीं इतनी यूनिट्स

पेट्रोल-डीजल के आसमान पर पहुंच चुके दामों की वजह से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का कारोबार बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक वाहनों के 2 व्हीलर सेगमेंट में ओला नंबर वन बनी हुई है. कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर में 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की. अक्टूबर में भी कंपनी ने लगभग इतने ही स्कूटर बेचे थे. इससे पता चलता है कि पूर्व में ओला स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं के बावजूद लोगों में इसका क्रेज कम नहीं हुआ है.  

ये स्कूटर हैं बाजार में
Ola देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया बनाने वाली कंपनी है. अक्टूबर के बाद नवंबर भी कंपनी के लिए बेहतरीन गया. कंपनी ने महज 30 दिनों में 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है. ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल तीन स्कूटर्स की भारतीय बाजार में बिक्री करती है. इनमें एस वन, एस वन एयर और एस वन प्रो शामिल हैं. दिवाली से पहले Ola ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एयर को 84,999 रुपए की प्राइज रेंज पर लॉन्च किया था. इसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद है.

CEO ने जताई ये उम्मीद
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर नवंबर के सेल्स फिगर की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि ओला स्कूटरों की बिक्री फिर से 20000 को पार कर गई. उन्होंने इसके लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई है कि 2025 के अंत तक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में 100 फीसदी EV होंगे. गौरतलब है कि EV बाजार में ओला के बाद Okinawa scooters का नंबर आता है. इसके अलावा, एथर एनर्जी, टीवीएस, बजाज, ओकाया और एम्पीयर जैसी कंपनियां भी प्रीमियम ई-स्कूटर बना रही हैं.

नया स्कूटर लाने की तैयारी
Ola के EV स्कूटर्स का प्रोडक्शन कंपनी के तमिलनाडु स्थित प्लांट में किया जाता है. Ola ने ई-स्कूटर का प्रोडक्शन पिछले साल नवंबर में शुरू किया था और अब तक कंपनी ने S1 सीरीज में Ola S1 Air, Ola S1 Pro और Ola S1 सहित तीन कैटेगरी लॉन्च की हैं. जल्द ही कंपनी MoveOS 3 के नाम से ई-स्कूटर की एक और कैटेगरी लॉन्च करने वाली है. कुछ वक्त पहले Ola के स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं हुईं थीं, जिसके चलते माना जा रहा था कि कंपनी पर लोगों का विश्वास कम हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. Ola अब भी 2-व्हीलर EV सेगमेंट में नंबर 1 बनी हुई है.

लगातार बढ़ रहा बाजार 
पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों के चलते भारत में EV बाजार बढ़ता जा रहा है. कंसल्टिंग फर्म RBSA एडवाइजर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार इस दशक में 90 प्रतिशत की कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR से बढ़कर 2030 तक 150 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. पहले केवल EV 2 व्हीलर ही ज्यादा डिमांड में रहते थे, लेकिन अब लोग EV कारें भी खरीदने लगे हैं. यही वजह है कि कंपनियों ने EV प्रोडक्शन पर जोर देना शुरू कर दिया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago