✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स?

Ola ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स?

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी ई-बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 15 अगस्त को कंपनी की पहली ई-बाइक सीरीज रोडस्टर लॉन्च की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक ने आज (15 अगस्त) भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर लॉन्च कर दी है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ने अपने एनुअल इवेंट 'संकल्प 2024' में बाइक के 3 मॉडल रोडस्टर, रोडस्टर X, रोडस्टर प्रो पेश किया. रोडस्टर और रोडस्टर X को तीन अलग-अलग बैटरी पैक और रोडस्टर प्रो को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ उतारा गया है. यानी, तीनों मॉडल्स को अलग-अलग बैटरी पैक के साथ कुल 8 वैरिएंट में पेश किया है. आइए आपको बताते हैं इन बाइक की कीमत क्या होगी और इनमें फीचर कैसे हैं?

1- Roadster X

यह बाइक महज 2.8 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. Roadster X के भी तीन वैरिएंट हैं. पहला है 2.5kwh, जिसकी कीमत 74,999 रुपये होगी. दूसरा है 3.5kwh, जिसकी कीमत 84,999 रुपये होगी. वहीं तीसरा वैरिएंट है 4.5kwh का, जिसकी कीमत 99,999 रुपये होगी. इसकी डिलीवरी इसी साल दिवाली से शुरू होगी.

2- Roadster

यह बाइक 2.2 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. Roadster में तीन वैरिएंट हैं. पहला है 3.5kwh, जिसकी कीमत 1,04,999 रुपये है. दूसरा है 4.5kwh, जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये है और तीसरा है 6kwh, जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये है. इसकी डिलीवरी भी इसी साल दिवाली से शुरू होगी.

3- Roadster Pro

यह बाइक 194 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ आ रही है, जो 1.2 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी पावर 52 किलोवॉट तक है, जो 579 किलोमीटर की रेंज देती है. Roadster Pro के दो वैरिएंट होंगे. पहला होगा 8kwh का, जिसकी कीमत 1,99,999 रुपये होगी. वहीं दूसरा वैरिएंट होगा 16kwh, जिसकी कीमत 2,49,999 रुपये होगी. इसकी डिलीवरी इसी साल जनवरी से शुरू होगी.

मिलते हैं ये धांसू फीचर्सः

•    Roadster X में कंपनी ने स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको सहित तीन राइडिंग मोड्स दिए हैं. इसमें 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले भी दिया गया है जो MoveOS से ऑपरेट होता है. इसमें ओला मैप्स नेविगेशन (टर्न-बाय-टर्न), क्रूज कंट्रोल, DIY मोड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, OTA अपडेट, डिजिटल की जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक को आप ओला इलेक्ट्रिक के स्मार्टफोन ऐप से भी ऑपरेट कर सकते हैं. 

•    Roadster यानी दूसरे वेरिएंट में कुछ ज्यादा फीचर्स को शामिल किया गया है. इसमें हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्म और इको सहित 4 ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. इसमें 6.8 इंच का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है. जो प्रोक्सिमिटी अनलॉक, क्रूज कंट्रोल, पार्टी मोड, टैंपर अलर्ट, Krutrim असिस्टेंस जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं.

•    Roadster Pro के फीचर्स की बात करें तो स्टील फ्रेम पर बेस्ड इस बाइक के फ्रंट में अप-साइड-डाउन (USD) फॉर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 10 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. इस बाइक में भी कंपनी ने 4 राइडिंग मोड्स (हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्म और इको) को शामिल किया है. इसके अलावा इसमें दो कस्टमाजेबल मोड्स भी मिलते हैं जिसे ग्राहक अपने जरूरत के अनुसार जोड़ सकते हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago