✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च से पहले ही जानें, कैसी है Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और क्या मिलेंगे फीचर्स

लॉन्च से पहले ही जानें, कैसी है Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और क्या मिलेंगे फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. इसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को बड़ा धमाका करने जा रही है. इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली ओला अब अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है. हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि Ola की EV मोटरसाइकिल कैसी होगी और इसमें क्या फीचर्स मिलने वाले हैं. वैसे तो कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से मोटरसाइकिल के बारे में थोड़ी जानकारी तो मिल ही गई है. 

बिक्री कब से होगी शुरू?
इस बात की लगभग पुष्टि हो गई है कि Ola की ये मोटरसाइकिल 15 अगस्त को लॉन्च होगी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोटरसाइकिल इस साल बिक्री के लिए उपलब्ध होगी या नहीं. लॉन्च से पहले तो फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मगर टीजर से इस बात का पता चलता है कि बाइक में दो LED लाइट्स  के साथ दो एलईडी पट्टी दी गई हैं. माना जा रहा है कि यह बाइक ओला इलेक्ट्रिक की एंट्री लेवल रोडस्टर मोटरसाइकिल होगी, जो कि डायमंड टाइप स्प्लिट डबल क्रैडल फ्रेम पर बेस्ड होगी.

इतनी हो सकती है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत की बात की जाए, तो उम्मीद की जा रही है कि इसे 1.5 लाख से ज्यादा की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. बाइक के टीजर में TFT डैश भी नजर आया है. इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि यह ओला S1 प्रो स्कूटर की तरह ही एक फुल-कलर यूनिट होगी. साथ ही इसमें फोन कनेक्टिविटी सहित कई अन्य विकल्प होंगे.

बाइक में मिलेगी लंबी रेंज
कंपनी ने युवाओं को पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे डिज़ाइन किया है. यह बाइक स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक के साथ आधुनिक फीचर्स से भी लबरेज होगी. इसमें हाई परफॉर्मेंस बैटरी, लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं. इसके अलावा इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. जैसे कि मोबाइल ऐप कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और GPS ट्रैकिंग.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago