✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric की नई मोटरसाइकिल Roadster X लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 501 किलोमीटर की रेंज!

Ola Electric की नई मोटरसाइकिल Roadster X लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 501 किलोमीटर की रेंज!

Ola Electric ने अपनी नई ई मोटरसाइकिल सीरीज में 2 मॉडल रोडस्टर X और रोडस्टर X प्लस लॉन्च किए हैं इसमें Roadster X को 3 बैटरी पैक और रोडस्टर X प्लस को 2 बैटरी पैक में लॉन्च किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर एक्स (Roadster X) लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस एंट्री लेवल X सीरीज में 2 मॉडल रोडस्टर X और रोडस्टर X प्लस लॉन्च किए हैं. खास बात ये है कि ये मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 501 किलोमीटर की रेंज देगी. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये तय की है, लेकिन अभी कंपनी इन पर 15 हजार रुपये का इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट दे रही है. तो आइए आपको ओला रोडस्टर X और रोडस्टर X प्लस की कीमत से लेकर इनके फीचर्स तक पूरी जानकारी देते हैं. 

ओला रोडस्टर X के फीचर्स और कीमत

ओला ने रोडस्टर X को 3 बैटरी पैक में लॉन्च किया है. इसमें 2.5 किलोवाट, 3.5 किलोवाट और 4.5 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं. इसमें 7 किलोवाट पीक पावर वाली मोटर मिलती है. इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 118 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं, 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड ये 3.1 सेकेंड में पकड़ लेती है. कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 252 किलोमीटर है. अब बात करें इसकी कीमतों की तो 2.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 74,999 रुपये, 3.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 84,999 रुपये और 4.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 94,999 रुपये है.

ओला रोडस्टर X प्लस के फीचर्स और कीमत
ओला ने रोडस्टर X प्लस को 2 बैटरी पैक में लॉन्च किया है. इसमें 4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं. इसमें 11 किलोवाट पीक पावर वाली मोटर मिलती है. इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं, 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड ये 2.7 सेकेंड में पकड़ लेती है. कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है. वही, इसकी कीमत की बात करें, तो 4.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 104,999 रुपये और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 154,999 रुपये है.

कंपनी दे रही इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट

बता दें कि अभी इन सभी मोटरसाइकिल पर 15 हजार रुपये का इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, ये कब तक रहेगा इसके बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. कंपनी इन सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के ऑर्डर आज से लेना शुरू कर दिए हैं. ग्राहक इन्हें ऑनलाइन या कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर बुक कर सकते हैं. इनकी डिलवीर मिड मार्च से शुरू की जाएगी. बता दें कि 501Km रेंज वाली ये देश की पहली और सस्ती मोटरसाइकिल भी है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

37 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 minute ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago