✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ये भारतीय कंपनी होने जा रही है ग्लोबल, CEO ने बताया प्लान 

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ये भारतीय कंपनी होने जा रही है ग्लोबल, CEO ने बताया प्लान 

पेट्रोल-डीजल के आसमान पर पहुंच चुके दामों से इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ola अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतरने जा रही है. कंपनी ने अपने ग्लोबल होने की घोषणा करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत नेपाल से की जाएगी. ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ Bhavish Aggarwal ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है.

नेपाल की कंपनी से मिलाया हाथ
कंपनी ने कहा कि उसने नेपाल में सीजी मोटर्स के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं और उसे अपने ओला एस1 स्कूटर्स (S1 और S1 प्रो) के स्थानीय वितरण का साझेदार बनाया है. ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि ये स्कूटर अगली तिमाही से नेपाल में मिलने लगेंगे. इसके बाद कंपनी अमेरिका, आसियान तथा यूरोपीय संघ में प्रवेश करेगी. इस तरह उसकी योजना पांच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी दर्ज करने की है.

भारत में मिला काफी प्यार 
ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने  बताया कि कंपनी नेपाल से शुरुआत करते हुए  अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एंट्री करेगी. उन्होंने कहा कि भारत में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे देखते हुए हम इसे इंटरनेशनल मार्केट तक ले जा रहे हैं और इसकी शुरूआत नेपाल से की जाएगी. अग्रवाल ने आगे कहा कि वैश्विक EV क्रांति अब तक पश्चिम और चीन तक ही सीमित रही है, लेकिन भारत को इस क्रांति में परिवर्तन केंद्र बनना होगा.

बढ़ रही EV की डिमांड
पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ गई है. खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, बीच में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं ने ओला जैसे कंपनियों को सोच में डाल दिया था. इसके बाद से कंपनियां सेफ्टी को लेकर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं. बता दें कि EV टू-व्हीलर बाजार पर ओला की अच्छी-खासी पकड़ है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago