✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2022 में धूम मचाने वाली Ola Electric ने नए साल के लिए बनाया है खास प्लान

2022 में धूम मचाने वाली Ola Electric ने नए साल के लिए बनाया है खास प्लान

ओला इलेक्ट्रिक को 2023 से काफी उम्मीद है. कंपनी का मानना है कि नए साल में उसकी सेल में काफी तेजी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के 2-व्हीलर सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का बोलबाला है. इस साल कंपनी ने जमकर टू-व्हीलर बेचे हैं. अगले साल यानी कि 2023 के लिए भी कंपनी ने खास प्लान बनाया है. 2023 में कंपनी कई नई गाड़ियां लॉन्च कर सकती है. इसके संकेत हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने खुद दिए थे. 

इलेक्ट्रिक बाइक पर चल रहा काम
यह बात पहले से ही सब जानते हैं कि Ola इलेक्ट्रिक एक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है. हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि अभी इसमें कुछ वक्त लग सकता है. भाविश अग्रवाल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में नए साल की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि कंपनी अपने पूरे लाइनअप को डाइवर्सिफाई करना चाहती है.  

अगले साल ये होंगे लॉन्च
2023 में कंपनी की योजना मास-मार्केट स्कूटर, मास-मार्केट मोटरसाइकिल और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एक पूरी सीरीज लॉन्च करने की है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा है - 2023 और 2024 में हम कई 2W EV प्रोडक्ट्स - एक मास मार्केट स्कूटर, एक मास मार्केट मोटरसाइकिल और कई प्रीमियम मोटरसाइकिल (स्पोर्ट्स, क्रूजर, एडवेंचर और रोड बाइक्स) लॉन्च करेंगे.

कार भी लाएगी कंपनी
Ola इलेक्ट्रिक ने सीईओ ने आगे लिखा है कि बड़े पैमाने पर 2व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग से हमें सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और पावरट्रेन जैसी कोर ईवी टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन में बढ़त हासिल हो जाएगी और इससे हमें बहुत प्रतिस्पर्धी कीमत पर नए प्रोडक्ट्स बनाने में मदद मिलेगी. बता दें कि 2024 में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (Ola Electric Car) भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि 2027 तक EV Market में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के छह अलग-अलग प्रोडक्ट्स होंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

27 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago