✕

होम / ऑटोमोबाइल / Scooter वाली कंपनी की Car वाली चाहत पर फिलहाल लगा ब्रेक, सामने आई ये बड़ी वजह

Scooter वाली कंपनी की Car वाली चाहत पर फिलहाल लगा ब्रेक, सामने आई ये बड़ी वजह

ओला के फाउंडर ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, लेकिन अब कंपनी ने अपना मन बदल लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने इलेक्ट्रिक लॉन्च करने के अपने प्लान पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के कारोबार पर ही फोकस करना चाहती है. इसलिए उसने EV फोर व्हीलर सेगमेंट में उतरने की योजना को टाल दिया है. ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 2022 में बताया था कि उनकी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च करने की योजना है. उन्होंने कहा था कि ओला की इलेक्ट्रिक कार कई मायनों में अलग होगी. यह महज 4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी और इसकी छत पूरी तरह से शीशे की होगी.

दोहराया था प्लान 
भाविश अग्रवाल ने पिछले साल सितंबर में फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में भी इलेक्ट्रिक कार की योजना को दोहराया था. इससे यह साफ हो गया था कि Ola गंभीरता से  4 व्हीलर EV बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक कंपनी फिलहाल टू-व्हीलर मार्केट पर ही फोकस करना चाहती है. कंपनी अगले दो सालों तक केवल इसी सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है और उसके बाद इलेक्ट्रिक कार के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा. Ola की तरफ से इस खबर को लेकर अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.

मिल रही है चुनौती 
EV सेगमेंट में  दो-पहिया वाहन का बाजार पिछले कुछ वक्त में काफी तेजी से भागा है.  इस साल जून तक करीब 483,000 ई-स्कूटर्स की बिक्री हुई, जबकि EV कारों का आंकड़ा 45,000 रहा. इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में फिलहाल Ola का ही दबदबा है, लेकिन उसे लगातार चुनौती मिल रही है. शायद यही वजह है कि कंपनी कार लॉन्च से ज्यादा ई-स्कूटर पर फोकस करना चाहती है. 2021 के अंत में बिक्री शुरू होने के बाद से, ओला 32% से अधिक हिस्सेदारी के साथ भारत के ई-स्कूटर मार्केट की लीडर बन गई है. एथर एनर्जी, टीवीएस मोटर और हीरो इलेक्ट्रिक  जैसी कंपनियां ओला को टक्कर देने की लगातार कोशिश कर रही हैं.

टाटा को मिलेगी टक्कर
भारत के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में फिलहाल टाटा का दबदबा है. कंपनी की Nexon EV को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. ऐसे में यदि Ola भी अपनी इलेक्ट्रिक कर पेश करती है, तो टाटा को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. Ola इलेक्ट्रिक इस समय आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने की तैयारी में जुटी है. कंपनी की योजना IPO के जरिए 660 मिलियन डॉलर (करीब 5515 करोड़ रुपए) जुटाने की है. कंपनी ने IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास पेपर जमा कराए थे, जिन्हें इसी साल जून में मंजूरी मिल चुकी है. यह देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली किसी कंपनी का पहला IPO होगा. माना जा रहा है कि अगले महीने यानी अगस्त की शुरुआत में Ola का IPO आ सकता है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago