✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में खोले 3,200 नए स्टोर, पेश किया ये गोल्ड स्कूटर

Ola Electric ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में खोले 3,200 नए स्टोर, पेश किया ये गोल्ड स्कूटर

Ola Electric ने एक साथ 3,200 नए डीलरशिप स्टोर की शुरुआत की है. अब कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क की संख्या चार गुना बढ़कर 4,000 हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आज वाकई बड़ा दिन है. कंपनी ने देश भर में अपने नेटवर्क विस्तार में एक अहम फैसला लिया है. ओला इलेक्ट्रिक ने आज क्रिसमस के मौके पर देश भर में 3,200 नए डीलरशिप की शुरुआत की है. इसके साथ ही कंपनी का स्टोर नेटवर्क चार गुना बढ़कर 4,000 हो गया है. ओला देश की पहली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है जिसने एक ही दिन में एक साथ इतने ज्यादा संख्या में स्टोर की शुरुआत की है. 

भाविष अग्रवाल ने क्या कहा?

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भविष अग्रवाल ने कहा, "हमने वादा किया था, और अब हमने उसे पूरा किया है! आज हमने अपने नेटवर्क का विस्तार देश के हर शहर, कस्बे और तालुका तक कर रहे हैं. सर्विस सेंटर के साथ-साथ खोले गए हमारे नए स्टोर इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीदारी और एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाएंगे."

लॉन्च किया गोल्ड प्लेटेड स्पेशल स्कूटर

इस अवसर पर कंपनी ने नया 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्पेशल एडिशन स्कूटर Ola Sona को भी पेश किया है. S1 Pro पर बेस्ड इस स्पेशल एडिशन स्कूटर में 24 कैरेट गोल्ड एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. ऑफ व्हाइट के साथ गोल्ड कलर से सजा ये स्कूटर बेहद शानदार लग रहा है. इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर को पाने के लिए ग्राहकों को आज कंपनी के स्टोर पर विजिट करना होगा. जहां एक कॉन्टेस्ट के जरिए वो इस स्कूटर को जीत सकते हैं. 

कैसा है सोने का स्कूटर?

स्कूटर को व्हाइट और गोल्ड कलर पेंट स्कीम से तैयार किया गया है. इसके अलावा ब्रेक लीवर, अलॉय व्हील्स, पिलर राइडर ग्रैब रेल और यहां तक की साइड स्टैंड को भी डार्क गोल्ड कलर से सजाया गया है. विजुअल अपग्रेड के अलावा, S1 प्रो सोना में इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड थीम यूजर इंटरफ़ेस जैसे फीचर जोड़े गए हैं. सोना मूड नाम से मशहूर इस स्कूटर में गोल्डन थीम वाला डैशबोर्ड दिया गया है. हालांकि इसका मैकेनिज़्म और स्पेसिफिकेशन S1 Pro जैसा है. इसमें 11 kW की मिड-शिप माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. ये स्कूटर 195 किमी का रेंज देता है.

स्कूटर सर्विस के लिए प्लान

बीते कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों के सर्विसिंग और गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठे थें. जिन्हें ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऐलान किया है कि अब वाहनों की सर्विसिंग देश भर में शुरू किए गए सभी स्टोर पर ही किए जाएंगे. इससे ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के स्कूटरों की सर्विसिंग और मरम्मत का लाभ मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago