✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric IPO के लिए SEBI ने शुरु की कागजी कार्यवाही, जानिए कब आ रहा है ऑफर?

Ola Electric IPO के लिए SEBI ने शुरु की कागजी कार्यवाही, जानिए कब आ रहा है ऑफर?

IPO के माध्यम से Ola इलेक्ट्रिक लगभग 5500 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का एक गाना है ‘जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरार, वो घड़ी आ गयी’. Ola इलेक्ट्रिक के IPO (Ola Electric IPO) का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के दिल में फिलहाल यही गाना बज रहा होगा. दरअसल आज सुबह ही खबर आई है कि Ola इलेक्ट्रिक ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एवं एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के साथ कागजी कार्यवाही शुरु कर दी है. 

Ola Electric IPO से इकट्ठा होंगे 5500 करोड़ 
भविश अग्रवाल की अध्यक्षता वाली Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric IPO) ने SEBI के समक्ष DRHP (Draft Red Herring Prospectus) से संबंधित कागज जमा करवा दिए हैं और पता चला है कि अपने IPO के माध्यम से Ola इलेक्ट्रिक लगभग 5500 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. यह जानकारी SEBI के समक्ष दर्ज किये गए कागजों के आधार पर ही सामने आई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक का IPO ज्यादा महत्त्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि 15 सालों बाद किसी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता द्वारा मार्केट में अपना स्टॉक उतारा जाएगा. 

Ola Electric IPO में शेयर
आपको बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric IPO) से पहले बजाज ऑटो (Bajaj  Auto) ने साल 2008 में अपना स्टॉक मार्केट में उतारा था. Ola इलेक्ट्रिक का IPO इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश का पहला ऐसा IPO होगा जिसे एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के द्वारा जारी किया जाएगा. इस IPO में नए शेयर भी जारी किये जायेंगे और माना जा रहा है कि कंपनी के CEO भविश अग्रवाल द्वारा 47.4 मिलियन शेयर बेचे जाएंगे. Ola इलेक्ट्रिक को सिंगापुर की इन्वेस्टमेंट फर्म टेमासेक (Temasek) का समर्थन भी प्राप्त है और फिलहाल मार्केट में कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 5.4 बिलियन डॉलर्स बताई जा रही है. 

Ola Electric IPO के बाद Ather Energy
भारत की इलेक्ट्रिक दो-पहिया श्रेणी में Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric IPO) का अच्छा खासा दबदबा है और मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 32% की है. अगर कंपनी के प्रतिद्वन्दियों के बारे में बात करें तो इनमें TVS मोटर (TVS Motor), बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और एथर एनर्जी (Ather Energy) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. एक बड़ी खबर यह भी है कि एथर एनर्जी (Ather Energy) भी भारत में अपनी लिस्टिंग के बारे में विचार कर रही है.
 

यह भी पढ़ें: Recession की कगार पर UK, तीसरी तिमाही में खराब हुई इकॉनमी की स्थिति!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago