✕

होम / ऑटोमोबाइल / न बिजली, न पेट्रोल, 1 लीटर पानी से 150 किलोमीटर दौड़ेगा ये स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

न बिजली, न पेट्रोल, 1 लीटर पानी से 150 किलोमीटर दौड़ेगा ये स्कूटर, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

Joy Hydrogen Scooter पानी से चलने वाला स्कूटर है, जोकि सड़क पर 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड देता है. कंपनी ने फिलहाल इसका प्रोटोटाइप वर्जन बनाया है, जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपने बिजली और पेट्रोल वाली स्कूटर तो खूब चलाया होंगा, लेकिन क्या कभी पानी से चलने वाला स्कूटर चलाया है? नहीं तो फिर हम आपको आज ऐसे ही स्कूल के बारे में बताने वाले हैं. दरअसल, भारतीय कंपनी जॉय ई-बाइक (Joy e-bike) ने हाईड्रोजन स्कूटर पेश किया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.  तो आइए आपको इस स्कूल की खासियत से लेकर कीमत तक पूरी जानकारी देते हैं.  

ये होगी स्कूटर की कीमत
फिलहाल जॉय हाईड्रोजन स्कूटर (Joy Hydrogen Scooter) का प्रोटोटाइप वर्जन आया है, जो बिक्री के लिए मौजूद नहीं है. लेकिन जल्द ही कंपनी इसे लॉन्च करेगी. जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 70 हजार से शुरू हो सकती है. 

पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा ये स्कूटर
जॉय ई-बाइक की पैरेंट कंपनी वार्डविजार्ड हाइड्रोजन फ्यूल सेल और इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. इसी टेक्नोलॉजी के तहत यह स्कूटर पानी से चलता है. हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी भारत में साफ-सुथरी मोबिलिटी में अहम रोल निभा सकती है. इसके प्रदूषण से बचने में मदद मिलेगी और पर्यावरण को बचाना आसान होगा.

पानी से चलेगा स्कूटर
जॉय ई-बाइक ने इस साल भारत मोबिलिटी शो में भी अपना पानी से चलने वाले स्कूटर को पेश किया था. इसे चलाने के लिए डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल किया जाता है. स्कूटर की टेक्नोलॉजी पानी के मॉलिक्यूल्स को तोड़कर उसमें से हाइड्रोजन के मॉलिक्यूल्स को अलग करती है. जब हाइड्रोजन अलग हो जाता है, तो ये स्कूटर हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करता है और स्कूटर चलने लगता है.

ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं
पानी से चलने वाला स्कूटर टॉप स्पीड के लिहाज से उतना एडवांस नहीं है. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी स्पीड कम है, इसलिए इसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है. आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस इसे चला सकते हैं. 

150 किमी का माइलेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 लीटर पानी से 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा. फिलहाल, ये एक प्रोटोटाइप है, यानी अभी ये स्कूटर बिक्री के लिए मौजूद नहीं है. इसकी टेक्नोलॉजी पर अभी काम चल रहा है. जब कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को डेवलप करने में सफल होगी, तब जाकर इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-FD पर 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे ये 5 बैंक, 10 हजार के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago