✕

होम / ऑटोमोबाइल / नितिन गडकरी ने कहा - Elon Musk का भारत में स्वागत है, लेकिन जोड़ दी ये शर्त

नितिन गडकरी ने कहा - Elon Musk का भारत में स्वागत है, लेकिन जोड़ दी ये शर्त

ईलॉन मस्क अपनी कार कंपनी टेस्ला को भारत लाना चाहते हैं, इसके लिए सरकार ने उनके सामने एक शर्त रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी बड़ी है और लगातार विस्तार कर रही है. यही वजह है कि विदेशी कंपनियों को यहां मुनाफे की बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं. इसमें Elon Musk की टेस्ला भी शामिल है. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि टेस्ला को छूट और अन्य बेनिफिट्स केवल तभी मिल सकते हैं, जब वह अपनी कारों की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में करे.

पहले भी कराया था अवगत
एक कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि Elon Musk का भारत में स्वागत है, लेकिन यह तब तक संभव नहीं है, जब तक जब तक वो चीन में कार का निर्माण कर भारत में मार्केटिंग के लिए छूट चाहते हैं. गडकरी के कहना का मतलब है कि टेस्ला की कारें जब भारत में तैयार की जाएंगी, तब सरकार मस्क को सभी जरूरी देने के लिए तैयार होगी. बता दें कि सरकार पहले भी अपनी इस शर्त से मस्क को अवगत करा चुकी है. 

इतनी बड़ी है इंडस्ट्री
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर मस्क भारत में भी टेस्ला की गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाते हैं, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं. उन्हें सभी तरह की छूट और बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे, लेकिन इसके बिना यह संभव नहीं. उन्होंने कहा कि भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 7.5 लाख करोड़ की है और हम भारत को नंबर 1 मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं. ये इंडस्ट्री सरकार को सबसे ज्यादा GST का भुगतान करती है. साथ ही इस सेक्टर ने 4 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है. नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. 

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी
बता दें कि टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है. चीन कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. मस्क चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ भारत में सभी तरह की छूट चाहते हैं, ताकि भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाई जा सके. लेकिन सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि मस्क को पहले भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई होगी, तभी उनका दिल से स्वागत किया जाएगा. मालूम हो कि टेस्ला ने चीन में अपनी सेल बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद पर ग्राहकों को सब्सिडी का ऐलान किया है. हालांकि, ये ऑफर केवल इसी महीने के लिए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago