✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या कारों में अगले महीने से 6 Airbags अनिवार्य होंगे? गडकरी ने दिया बड़ा बयान 

क्या कारों में अगले महीने से 6 Airbags अनिवार्य होंगे? गडकरी ने दिया बड़ा बयान 

नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार कारो में छह एयरबैग अनिवार्य नहीं करने जा रही. जबकि पिछले साल उन्होंने कहा था कि सभी कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पिछले साल सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद कारों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की मुहिम शुरू हुई थी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई ऐलान भी किए थे, जिसमें सबसे प्रमुख था कारों में 6-एयरबैग (Airbags) को अनिवार्य करना. हालांकि, अब छह एयरबैग पर गडकरी ने यू-टर्न ले लिया है. उनका कहना है कि नए क्रैश टेस्ट नियम लागू होने के बाद यात्री कारों के लिए छह-एयरबैग अनिवार्य करने की जरूरत नहीं है. बता दें कि गडकरी की पिछली घोषणा के अनुसार, इस साल अक्टूबर में 6-एयरबैग का नियम लागू होना था.

कई कारों में मिल रही सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) की वार्षिक बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार कारों के लिए 6 एयरबैग (6 Airbags) नियम को अनिवार्य नहीं बनाएगी. उन्होंने आगे कहा कि देश में बहुत सी वाहन निर्माता कंपनियां हैं, जो पहले से ही 6 एयरबैग दे रही हैं. लोग चाहें तो वे कार खरीद सकते हैं. ऐसे में 6-एयरबैग अनिवार्य करने की कोई जरूरत महसूस नहीं होती. 

तेजी से बढ़ रहा ऑटो सेक्टर
नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा ऑटो सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. भारत हाल ही में जापान को पीछे छोड़ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन चुका है. कार निर्माता कंपनियों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपनाने को लेकर प्रस्तिपर्धा है. लोग भी लेटेस्ट तकनीक और फीचर्स को तरजीह दे रहे हैं. कुछ कंपनियां हैं, जो पहले से ही 6 एयरबैग को वाहनों में शामिल कर चुकी हैं. ऐसे प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए दूसरी कंपनियों को भी अपने वाहनों में 6 एयरबैग देने होंगे, लेकिन हम इसे अनिवार्य नहीं करेंगे. 

पहले क्या कहा था?
पिछले साल नितिन गडकरी ने कहा था कि अक्टूबर-2023 से देश में छह-एयरबैग वाला नियम को लागू किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि देश में सबसे ज्यादा छोटी कारों की खरीदारी मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा की जाती है और लो-बजट कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है. लेकिन वाहन निर्माता कंपनियां केवल प्रीमियम कारों में ही छह एयरबैग देती हैं, यह चिंता की बात है. इसलिए हम सभी कारों के लिए छह-एयरबैग अनिवार्य करने जा रहे हैं. गडकरी के इस कदम का कार कंपनियों ने खुलकर विरोध किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago