✕

होम / ऑटोमोबाइल / अप्रैल में आ रही है Nissan Magnite CNG, जानें इसकी खासियत, कीमत और वारंटी डिटेल्स

अप्रैल में आ रही है Nissan Magnite CNG, जानें इसकी खासियत, कीमत और वारंटी डिटेल्स

Nissan Magnite CNG एक ऐसी कार है, जो ग्राहकों को एक पॉपुलर एसयूवी का अनुभव प्रदान करने के साथv किफायती और पर्यावरण फ्रेंडली विकल्प भी प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में लगातार सीएनजी (CNG) गाड़ियों की मांग बढ़ रही है. इसी के चलते ऑटो कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल्स का सीएनजी (CNG) वेरिएंट लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में अब, Nissan भी अपनी पॉपुलर एसयूवी, Nissan Magnite, का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है. इस खबर से ऑटो प्रेमियों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि यह मॉडल ग्राहकों के बीच पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है. अगर आप भी एक एसयूवी के शौकीन हैं और सीएनजी विकल्प की तलाश में हैं, तो अगले महीने यह कार आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. तो आइए इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं?

Nissan Magnite CNG का लॉन्च डेट

हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nissan Magnite CNG को अगले महीने यानी अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. सीएनजी किट को डीलर लेवल पर एक्सेसरी किट के तौर पर फिट किया जाएगा. यह कदम निसान के लिए एक अहम पहल है, क्योंकि इससे ग्राहकों को पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प मिलेंगे, जो उन्हें और अधिक विकल्प प्रदान करेंगे. 

Nissan Magnite CNG के माइलेज की जानकारी

Nissan Magnite CNG के बारे में एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एसयूवी में मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 1.0 लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जिसमें सीएनजी किट इंस्टॉल की जाएगी. इस एसयूवी में एक किलो सीएनजी में 18 से 22 किलोमीटर तक का माइलेज मिल सकता है. हालांकि, इस इंजन का सीएनजी पर पावर और टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

सीएनजी किट की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Renault Kiger में सीएनजी किट की कीमत लगभग 79,500 रुपये है, और उम्मीद की जा रही है कि Nissan Magnite CNG के लिए भी ग्राहकों को इसी कीमत के आसपास किट उपलब्ध होगी. यह किट Uno Minda ग्रुप द्वारा सप्लाई की जाएगी, जो डीलर नेटवर्क के जरिए ग्राहकों तक पहुंचेगी. इस आधार पर, Nissan Magnite CNG की कुल कीमत 7 लाख रुपये से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है, हालांकि इसे लेकर कंपनी की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.

वारंटी डिटेल्स

Nissan Magnite CNG के साथ ग्राहकों को एक शानदार वारंटी भी मिलेगी. कंपनी इस वाहन पर तीन साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी देगी. इसका मतलब यह है कि अगर तीन साल से पहले आपकी कार 1,00,000 किलोमीटर चल चुकी है, तो वारंटी खत्म हो जाएगी. इसके अलावा, सीएनजी किट पर भी एक साल की वारंटी दी जाएगी, जिससे ग्राहकों को अधिक सुरक्षा मिलती है. डीलर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों की आरसी (Registration Certificate) पर सीएनजी डिटेल्स अपडेट हो.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

28 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago