✕

होम / ऑटोमोबाइल / Splendor Plus की एक और नई बाइक लॉन्च, जानिए इसमें क्या है खास

Splendor Plus की एक और नई बाइक लॉन्च, जानिए इसमें क्या है खास

97.2cc वाले इस बाइक की भारत में खासी डिमांड है. इस बाइक की कीमत तो कम है ही, माइलेज भी जबर्दस्त है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीयों के दिलों की धड़कन Hero Splendor Plus एक नए कलर में पेश की गई है. हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने भारी डिमांड और त्योहारी सीजन को देखते हुए Splendor Plus का नया सिल्वर नेक्सस ब्लू कलर (Silver Nexus Blue) वेरिएंट लॉन्च किया है. हीरो मोटोकॉर्प भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है. इस नए कलर के साथ ही Splendor Plus अब 6 कलर्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इस बाइल के पहले से जो 5 कलर्स उपलब्ध हैं, वो हैं- ब्लैक पर्पल (Black with Purple), ब्लैक स्पोर्ट्स रेड (Black with Sports Red), ग्रे ग्रीन (Grey with Green), मेट शील्ड गोल्ड (Matte Shield Gold) और ब्लैक सिल्वर (Black with Silver).

बाइक की कीमत
97.2cc वाले इस बाइक की भारत में खासी डिमांड है. इस बाइक की कीमत तो कम है ही, माइलेज भी जबर्दस्त है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 70,658 रुपये से लेकर 72,978 रुपये तक है. कंपनी इस बाइक का माइलेज 60 किमी. प्रति लीटर क्लेम करती है. 

हर महीने 2.5 लाख यूनिट की बिक्री
नए कलर की बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सबकुछ पहले जैसा ही है. आपको बता दें कि जब यह बाइक लॉन्च हुई थी, तब इसे एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल कहा गया था. हीरो की स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इसकी डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि हर महीने इसकी लगभग 2.5 लाख यूनिट बिकती है.

स्टार्ट/स्टॉप बटन भी मिलता है
जैसा कि आपको पहले ही ये बता दिया गया कि इस बाइक का इंजन 97.2 सीसी का है. इसके अलावा यह इंजन सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड है. यह 8,000 RPM पर 7.9 bhp और 6,000 RPM पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है. इतना ही नहीं, इसमें आपको i3S स्टार्ट/स्टॉप बटन भी मिलता है, जिससे राइडर को आसानी होती है. इस सिस्टम से माइलेज भी बढ़ती है. इसे रफ एंड टफ बाइक माना जाता है.

VIDEO : WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

58 minutes ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago